{"_id":"60da32228ebc3eccc45f49f1","slug":"smuggler-arrest-in-jammu-jammu-city-news-jmu238340710","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरोइन और पिस्टल के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेरोइन और पिस्टल के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। बाग-ए-बाहु पुलिस ने सोमवार को एक कुख्यात नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से हेेरोइन, एक पिस्टल और पांच कारतूस बरामद हुए। आरोपी से पूछताछ जारी है। जानकारी अनुसार पुलिस ने नेशनल हाइवे के ब्रावो 3 प्वाइंट पर नाका लगाया था। जेके02बीबी 0999 नंबर की कार को तलाशी के लिए रोका तो नशा और हथियार मिले। आरोपी की पहचान अश्विनी कुमार उर्फ बंटी निवासी बाहु फोर्ट के रूप में हुई है। आरोपी पहले भी हेरोइन के मामले में हीरानगर जेल में रह चुका है। वहीं पुलिस ने अवैध खनन पर भी कार्रवाई की। झज्जर कोटली, नगरोटा और कैनाल रोड जम्मू पुलिस चौकी अंतर्गत चार वाहनों को जब्त किया।
जानीपुर से लापता नाबालिग लड़की कटरा से बरामद
जम्मू। जानीपुर क्षेत्र से लापता एक नाबालिग को पुलिस ने कटरा से बरामद किया। लड़की के पिता ने पुलिस के पास 25 जून को शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि उसकी बेटी लापता हो गई है। इसके बाद पुलिस ने कई जगहों की सीसीटीवी फुटेज ली और जांच के लिए जरूरी सबूत जुटाकर लड़की को कटरा से बरामद कर परिवार के हवाले कर दिया।