{"_id":"6a272b897909d6a3340808dc","slug":"smgs-hospital-ct-scan-jammu-news-c-10-jmu1062-933704-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एसएमजीएस में सीटी स्कैन बंद होने के मामले की सुनवाई आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एसएमजीएस में सीटी स्कैन बंद होने के मामले की सुनवाई आज
विज्ञापन
जम्मू। हाईकोर्ट ने श्री महाराजा गुलाब सिंह (एसएमजीएस) अस्पताल में बंद पड़ी सीटी स्कैन मशीन के संचालन को लेकर कड़ा रुख अपनाया। मंगलवार को मामले में सुनवाई होनी है। अदालत ने स्वास्थ्य सुविधाओं में गिरावट और मरीजों की दिक्कतों पर गंभीर चिंता व्यक्त कर राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के प्रिंसिपल से पहले ही हलफनामा तलब किया था। दो टूक शब्दों में पूछा था कि आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं को कब तक बहाल कर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि कोर्ट जीएमसी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाने के साथ-साथ मशीन को चालू करने के लिए अंतिम समयसीमा तय कर सकता है।
-- -- -- --
जच्चा-बच्चा परेशान
अस्पताल मुख्य रूप से महिला और बाल रोगों के इलाज का बड़ा केंद्र है। सुपर स्पेशलिटी और जीएमसी के लिए लंबे समय से प्रस्तावित एमआरआई मशीनें अब तक खरीद कर नहीं लाई जा सकी हैं। प्रशासनिक सुस्ती के कारण आधुनिक स्वास्थ्य उपकरण फाइल में ही हैं। वर्तमान में सीटी स्कैन मशीन खराब होने के कारण महिला मरीजों और गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।