{"_id":"46ab5c4c93c3d3e0bee4ffdc4b66bbbf","slug":"smart-classes-will-start-in-45-lacks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 लाख से तैयार हो रही स्मार्ट कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 लाख से तैयार हो रही स्मार्ट कक्षाएं
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
Updated Fri, 30 Oct 2015 08:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माडल स्कूलों के विकास के लिए कवायद तेजी से चल रही है। गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली और गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल सुंजवां में कंप्यूटर लैब की सुविधा से लैस स्मार्ट क्लास रूम बनाने में 45 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
इनका काम लगभग पूरा हो गया है। शिक्षा निदेशक ने खर्च की गई राशि को सरकार से जारी करने की मांग की है। गौरतलब हे कि जम्मू में हायर सेकेंडरी स्कूल सुंजवां और कठुआ जिले के गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली को माडल स्कूल के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली में स्मार्ट कक्षा और कंप्यूटर लैब के लिए सरकार ने 28.64 लाख रुपये और हायर सेकेंडरी स्कूल सुंजवां के लिए 16.42 लाख रुपये मंजूर किए हैं।
विज्ञापन
इनको पीडब्ल्यूडी और एनआईईएलआईटी मिलकर बना रहे हैं। काम अंतिम चरण में है। हालांकि, सरकार की तरफ से मंजूर फंड अभी जारी नहीं हुआ है। इसके लिए शिक्षा निर्देशक ने सरकार को पत्र लिखा है।