{"_id":"617f054b787ab11e9a2fdad8","slug":"smart-city-jammu-city-news-jmu247005798","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में नवंबर से लगेंगे स्मार्ट पोल, बैटरी चार्जिंग और फ्री नेट की मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में नवंबर से लगेंगे स्मार्ट पोल, बैटरी चार्जिंग और फ्री नेट की मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। अगले माह से शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत स्मार्ट पोल लगाने पर काम शुरू होगा। एक ही पोल से शहरवासियोंको कई सुविधा मिलेंगी। इनमें बैटरी चार्जिंग और प्रदूषण स्तर का पता चल सकेगा। यह पोल कैमरों से लैस होंगे, जिससे वाहनों के आने जाने पूरा ब्योरा रिकार्ड होगा। इसके अलावा इसमें विज्ञापन पैनल स्थापित किए जाएंगे।
पोल में ही वाईफाई लगने से मुफ्त इंटरनेट सुविधा रहेगी। इसके अलावा बिजली की तार भी पोल से ही गुजरेंगी। पहले बिजली, टेलीफोन और अन्य केवल के लिए अलग-अलग पोल लगाए जाते थे। लेकिन अब तार के जंजाल और शार्ट सर्किट से होने वाले नुकसान से बचना आसान होगा। अब पोल लगने पर काम आरंभ हो रहा है। इसके लिए काम एक नामी कंपनी को देने की तैयारी है। चुनिंदा जगहों में पोल लगने के बाद अन्य जगहों में पोल लगाए जाएंगे।
यह प्रक्रिया दस चरण में होगी। शहर में 15 हजार से ज्यादा स्मार्ट पोल लगाए जाने हैं। पोल में एलईडी लाइट सुविधा भी रात को मिलेगी। एक पोल से सौ मीटर से ज्यादा इलाका रोशन होगा। पुराने पोल को हटाया जाएगा, जिससे शहर की सुंदरता में सुधार होगा और लोगों को भी अनुकूल माहौल मिलेगा।
विज्ञापन
यहां पर लगेंगे स्मार्ट पोल
शहर के अप्सरा रोड, रघुनाथ बाजार, गांधी नगर, बाहु प्लाजा समेत अन्य जगहों में खंभे लगाए जाएंगे। पहले चरण में दो सौ खंभे लगने के बाद दूसरे चरण में खंभे लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया आरंभ होंगी। शहर में दस चरणों में काम होना है।
तूफान में भी क्षतिग्रस्त नहीं होेंगे पोल
अकसर पहले तूफान के कारण पोल क्षतिग्रस्त होते थे। इस कारण लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता था। अब स्मार्ट पोल को आधुनिक तकनीक से लगाया जाएगा। इसके तूफान में ढहने की संभावना कम होगी।
हर घटना पर रहेगी कैमरों की नजर
यातायात पुलिस को नाकों में तैनात रहकर वाहनों चालकों की लापरवाही पर नजर रखने के लिए अब पसीना नहीं बहाना पड़ेगा। कैमरे सीधे कंट्रोल रूम से कनेक्ट होंगे और चालान भी आनलाइन ही कट जाएंगे। इसके अलावा शहर में चोरी की वारदातों में अंकुश लगेगा। मुख्य चौराहों में हो रही घटनाएं कैमरों में कैद होती रहेंगी।
शहर में स्मार्ट पोल लगाने पर टेंडर प्रक्रिया चल रही है। अगले माह से काम शुरू कर दिया जाएगा। पहले अप्सरा रोड में पोल लगने हैं। इसके बाद अन्य जगहों में पोल लगाए जाएंगे।
- हितेश गुप्ता, डिप्टी सीईओ, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट जम्मू