फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   slight respite from biting cold in kashmir, kargil coldest

चिल्ले कलां के बाद भी रहेगा ठंड का प्रकोप

Mon, 12 Jan 2015 11:36 AM IST
Updated Mon, 12 Jan 2015 11:36 AM IST
विज्ञापन
slight respite from biting cold in kashmir, kargil coldest

21 दिसंबर से शुरू हुआ चिल्ले कलां 31 जनवरी को समाप्त हो जाएगा। पर रियासत में ठंड का कहर फरवरी में भी जारी रहेगा। लेह और कारगिल में बीते कुछ दिनों से पारा लगातार शून्य से नीचे चल रहा है।

विज्ञापन


लेह में पारा शून्य से 10.2 डिग्री नीचे जबकि कारगिल में शून्य से 13 डिग्री कम दर्ज किया गया। जम्मू में कोहरे ने जिंदगी की रफ्तार को धीमा कर दिया है। जम्मू में रविवार को भी खासी ठंड रही। यहां न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


रेल, सड़क और हवाई यातायात कोहरे के चलते लगातार प्रभावित हो रहा है। हालांकि, कश्मीर संभाग के श्रीनगर में रविवार का दिन लोगों के लिए कुछ राहत भरा रहा। यहां दिन में धूप खिली रही। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.2 डिग्री कम आंका गया जोकि सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल और हवाई यातायात पर कोहरे की मार जारी

slight respite from biting cold in kashmir, kargil coldest

इस बार रियासत के पर्यटन स्थलों में बहुत कम बर्फबारी होने से पर्यटकों को मायूसी हाथ लगी है। जम्मू संभाग के पत्नीटॉप में अभी तक बर्फबारी नहीं हुई है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों के दौरान रियासत के कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

रविवार को भी जम्मू में घने कोहरे के चलते सुबह जम्मू पहुंचने वाली उड़ानें लेट हुईं। अधिकतर ट्रेनें भी लेट पहुंचीं। पूजा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 13 घंटे लेट पहुंची।

इसके अलावा भठिंडा एक्सप्रेस पौने छह घंटे लेट रही, जम्मू मेल पांच घंटे, झेलम एक्सप्रेस चार घंटे, अर्चना एक्सप्रेस पांच घंटे, बेगमपुरा एक्सप्रेस चार घंटे, टाटा मूरी एक्सप्रेस छह घंटे, मालवा एक्सप्रेस पांच घंटे, सियालदह तीन घंटे, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, राजधानी एक्सप्रेस सवा दो घंटे और हिमगिरि एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से जम्मू पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed