फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   slater house outside the city

शहर वासियों को जल्द मिलेगी बूचड़खाने से निजात

Sat, 12 Jul 2014 03:32 PM IST
Updated Sat, 12 Jul 2014 03:32 PM IST
विज्ञापन
slater house outside the city

केंद्र सरकार की ओर से खानपुर जगती नगरोटा में स्लाटर हाउस प्रोजेक्ट लगाना तय किया गया है। इसके लिए बीस करोड़ रुपये मंजूर हो गए हैं।

विज्ञापन


इसके बावजूद अभी तक प्रोजेक्ट शुरू नहीं किया जा सका है। इसमें कई अड़चनें आ रही हैं। शहर में वर्तमान में दो बूचड़खाने चल रहे हैं, जिन्हें शहर से बाहर करने की योजना है।

ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े। शहर के लोगों की भी मांग है कि बूचड़खाने शहर से बाहर होने चाहिए।

20 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

slater house outside the city

गौरतलब है कि स्लाटर हाउस प्रोजेक्ट नगर निगम का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। शहर के दो स्लाटर हाउस से निकलने वाली गंदगी को दोबारा से अन्य कार्यों में प्रयोग किया जाएगा।

आधुनिक तकनीक के साथ बनाए जाने वाले स्लाटर हाउस को लेकर भी कई अड़चनें पैदा हो गई हैं। निगम लगातार लोगों को समझाने का प्रयास कर रहा है और दावा कर रहा है कि जल्द केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित स्लाटर हाउस को अमल में लाया जाएगा।

20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले प्रोजेक्ट के लिए जगती, खानपुर नगरोटा में जगह है। करीब दो माह पहले प्रोजेक्ट लगाने के वक्त वहां के स्थानीय लोगों ने नेशनल हाइवे जाम कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेस्ट को भी होगा दोबारा इस्तेमाल

slater house outside the city

इसके बाद नगर निगम कमिश्नर ने लोगों को समझाया कि एयर कंडीशन स्लाटर हाउस होगा। इसमें बकरे के सारे वेस्ट मैटीरियल को अन्य कार्यों में प्रयोग किया जाएगा।

इस तरह से वेस्टेज नहीं निकलेगी। प्रोजेक्ट की जगह भी काफी ऊंचाई पर है। नगर निगम कमिश्नर किरण बातल के अनुसार लोगों को विश्वास में लिया जाएगा। उन्हें बताया जाएगा कि स्लाटर हाउस से उन्हें किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होगा।

उन्होंने कहा यह बात भी साफ है कि इस प्रोजेक्ट में किसी के निजी स्वार्थ के लिए किसी को भी अड़चन नहीं डालने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed