फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   skift an initiative of ftii pune is skilling people in making films from mobile, acting, editing

स्मार्ट फोन से फिल्में बनाएं और जीतें अवार्ड, एफटीआईआई करा रहा फिल्म मेकिंग के शार्ट कोर्स

Tue, 28 Aug 2018 02:22 AM IST
प्रांजल दीक्षित, जम्मू
प्रांजल दीक्षित, जम्मू Updated Tue, 28 Aug 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
skift an initiative of ftii pune is skilling people in making films from mobile, acting, editing
फिल्में देखना हर किसी को पसंद है। लेकिन कभी मन में चाह उठती है कि एक फिल्म खुद बनाई जाए। स्मार्ट फोन ने फिल्म बनाना आसान कर दिया है। साधारण स्मार्ट फोन से बन रही लघु फिल्में अवार्ड जीत रही हैं। स्मार्ट फोन से फिल्में कैसे बनाई जाए? अब ये सिखा रहा है देश का प्रतिष्ठित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया यानी एफटीआईआई। 
विज्ञापन


एफटीआईआई स्किलिंग इंडिया इन फिल्म एंड टेलीविजन (स्किफ्ट) के तहत शहरों, गांवों और रिमोट इलाकों में लोगों को फिल्म बनाना सिखा रहा है। इसी के तहत जम्मू प्रेस क्लब में एक हफ्ते का मोबाइल फिल्म मेकिंग सर्टिफिकेट कोर्स कराया जा रहा है। इन स्किल्ड कोर्स के तहत कैमरा चलने से लेकर फिल्म को बनाने की प्लानिंग और पूरी कास्टिंग सिखाई जाती है। रियासत में इस कोर्स के लिए फीस में 50 प्रतिशत की छूट है।
विज्ञापन


एफटीआईआई के स्मार्ट फोन फिल्म मेकिंग के कोर्स डायरेक्टर रितेश ताकसांडे ने बताया कि वह देश में अब तक इस कोर्स को 100 अलग-अलग जगह करा चुके हैं। उनकी सबसे बड़ी ऑडियंस स्कूली बच्चे और यूथ हैं। हाल ही में वह बारामुला में भी इस कोर्स को करा चुके हैं, जहां सेना के साथ मिलकर युवाओं को ट्रेनिंग दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कई कोर्स करा रहा एफटीआईआई 

skift an initiative of ftii pune is skilling people in making films from mobile, acting, editing
रितेश ने बताया कि एफटीआईआई एक हफ्ते से लेकर एक महीने तक के कई सर्टिफिकेट कोर्स स्किफ्ट के तहत पूरे देश में करा रहा है। इसमें फिल्म अप्प्रेसिएशन, स्क्रीन एक्टिंग, डिजिटल फिल्म प्रोडक्शन, डिजिटल सिनेमेटोग्राफी, स्क्रीनप्ले राइटिंग, वीएफएक्स एंड फिनिशिंग, राइटिंग फॉर टेलीविजन फिक्शन सहित बच्चों के लिए फिल्म ओरिएंटेशन एंड एक्टिंग कोर्स शामिल हैं। यह सभी कोर्स नोमिनल फीस पर कराएं जाते हैं। रिमोट इलाकों में फीस नहीं ली जाती है। कोर्स के बाद एफटीआईआई प्रमाणपत्र भी देता है। जम्मू प्रेस क्लब के अध्यक्ष अश्वनी कुमार ने बताया कि इस कोर्स की फीस सिर्फ तीन हजार रुपये है। जबकि अन्य राज्यों में भी एफटीआईआई इस कोर्स को नॉमिनल फीस पर कराता है।  

कोर्स कराने के लिए यहां करें संपर्क

skift an initiative of ftii pune is skilling people in making films from mobile, acting, editing
कोर्स डायरेक्टर रितेश ताकसांडे ने बताया इस पूरे स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम को एफटीआईआई पुणे के निदेशक भूपेंद्र कैंथोला के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। इस कोर्स में स्कूल, संस्थान या कसबे की कोई संस्था आवेदन कर सकती है। इसके लिए उसे एफटीआईआई को ईमेल के माध्यम से एक प्रपोजल भेजना होगा। उन्हें स्किफ्ट के नेशनल कोऑर्डिनेटर प्रो. संदीप शहारे को ईमेल करना होगा। उनकी ईमेल आईडी ftiiskift@gmail।com है। इसी के मध्यम से कोई भी संस्था इस कोर्स को करा सकती है।  
 

फिल्म के साथ उसकी कास्टिंग को भी जरूर देखें 

skift an initiative of ftii pune is skilling people in making films from mobile, acting, editing
रितेश ताकसांडे ने कहा कि लोग अक्सर सिनेमा घरों में फिल्म खत्म होते ही निकल जाते हैं। लोग फिल्म के अंतिम में आने वाली कास्टिंग पर ध्यान नहीं देते हैं। ऐसा लोगों को नहीं करना चाहिए। उन्हें पूरी कास्टिंग भी देखनी चाहिए जिससे उन्हें यह पता चल सके कि जो उन्होंने रुपीले पर्दे पर देखा उसे बनाने में कितने लोगों की महनत लगी है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed