{"_id":"3f3274005d2cedb94fcd961310d7d62b","slug":"sixth-batch-of-amarnath-pilgrims-moved-from-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा बर्फानी के दर्शन को जम्मू से छठे जत्था रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा बर्फानी के दर्शन को जम्मू से छठे जत्था रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Mon, 06 Jul 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
बम-बम भोले, ओम नम: शिवाय, हर-हर महादेव के जयकारे और जयघोष लगाते सोमवार को जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्री निवास से छठे जत्थे में 2128 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन को पहलगाम और बालटाल के लिए सुबह रवाना हुए। मूसलाधार बारिश के बाद सुहाने मौसम के बीच उत्साह से भरे यात्रियों को जत्था कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच रवाना हुआ।
विज्ञापन
यात्रा के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था और आन स्पॉट पंजीकरण केंद्रों पर उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुए पंजीकरण कोटे को 1100 से बढ़ाकर 1300 कर दिया गया है। रवाना हुए यात्रियों में इसमें 1562 पुरुष, 399 महिलाएं, 20 बच्चों के अलावा 147 साधु शामिल रहे। खुशगवार मौसम में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है।
विज्ञापन
आन स्पॉट पंजीकरण केंद्रों पर उमड़ रही भारी भीड़ से भोले नाथ के प्रति देशभर से पहुंच रहे श्रद्धालुओं की आस्था का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। जम्मू हाट में भीड़ को देखते हुए आन स्पॉट पंजीकरण के कोटे को पहले आठ सौ से बढ़ाकर 1100 तक कर दिया गया था। सोमवार का श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए इस कोटे को 1300 कर दिया गया है।
विज्ञापन