कुलगाम में छह आतंकी खल्लास: घर में बनाए थे गुप्त ठिकाने, दो महीने की लंबी पड़ताल के बाद सेना ने चलाया ऑपरेशन
चीनीगाम में चले ऑपरेशन के समाप्त होने के बाद करीब छह किलो वजनी आईईडी को ढूंढ निकाला और उसे नष्ट कर दिया। इस ऑपरेशन में चार और दक्षिण कश्मीर में कुल छह आतंकवादियों का मारा जाना हिजबुल मुजाहिदीन के लिए एक बड़ा झटका है।
विस्तार
करीब दो महीने तक चली लंबी पड़ताल के बाद कुलगाम में आतंकियों की मजौदूगी का पता जब सेना को चला तो तुरंत पुलिस और सीआरपीएफ के सहयोग से ऑपरेशन लॉन्च किया गया। जिला कुलगाम में दो जगह मुठभेड़ हुई। इसमें सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के टॉप कमांडर समेत छह आतंकियों को ढेर कर दिया। ये बातें सोमवार को सेक्टर एक आरआर के कमांडर ब्रिगेडियर पृथ्वीराज चौहान ने प्रेसवार्त को दौरान बताईं।
इस ऑपरेशन में आदित्य साहस का परिचय देते हुए सेना के दो जवान भी वीरगति को प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि दोनों जगह हुई मुठभेड़ में आतंकियों ने गुप्त ठिकाने बना रखे था।
कहा, चीनीगाम में चले ऑपरेशन के समाप्त होने के बाद करीब छह किलो वजनी आईईडी को ढूंढ निकाला और उसे नष्ट कर दिया। इस ऑपरेशन में चार और दक्षिण कश्मीर में कुल छह आतंकवादियों का मारा जाना हिजबुल मुजाहिदीन के लिए एक बड़ा झटका है।
भट्ट ने बताया कि कुलगाम के मदुरगाम में आदिल हुसैन वानी मारा गया। वह ए कैटेगरी का आतंकी था और 2021 एक सक्रिय था। कई मामलों में शामिल था। यहां इसका साथी फैजल बशीर शोपियां का रहने वाला था। पहले ओजीडब्लयू था। इसी साल आतंकी बना था।
चीनीगाम में हुई दूसरी मुठभेड़ मे मारे गए चार आतंकी में से यावर बशीर डार ए कैटेगरी का आतंकी था। यह इसी इलाके का रहने वाला था। अन्य की पहचान तौहीद अहमद, शकील अहमद वानी और जहीर अहमद डार के रूप में हुई। मुठभेड़ स्थल से हथियारों और गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया। ये सभी कई महीनों से यहां छिपे हुए थे। दोनों स्थानों पर ऐसे ठिकाने थे, जिनका इस्तेमाल आतंकवादी काफी समय से कर रहे थे।