{"_id":"5e7555638ebc3e769a0430b7","slug":"six-terrorists-gunned-down-in-poonch-infiltrating-under-the-cover-of-shelling","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः गोलाबारी की आड़ में घुसपैठ कर रहे छह आतंकी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः गोलाबारी की आड़ में घुसपैठ कर रहे छह आतंकी ढेर
Sat, 21 Mar 2020 05:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 21 Mar 2020 05:14 AM IST
विज्ञापन
Army
- फोटो : India TV
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी सेना की ओर से वीरवार को दिगवार सेक्टर में सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर की गई गोलाबारी की जवाबी कार्रवाई में कम से कम छह आतंकी मारे गए। इनमें दो से तीन बैट के सदस्य बताए जा रहे हैं। मारे गए आतंकियों के शव नो मेंस लैंड पर पड़े हुए हैं लेकिन पाकिस्तानी गोलाबारी के चलते इसे कब्जे में नहीं लिया जा सका है। दरअसल पाकिस्तान गोलाबारी की आड़ में आतंकियों की घुसपैठ करा रहा था।
विज्ञापन
दिगवार सेक्टर में गोलाबारी के दौरान पाकिस्तानी सेना ने करीब बीस वर्ष बाद पुंछ नगर को भी निशाना बनाने का प्रयास किया। इस दौरान गोलाबारी की आड़ में पाकिस्तान के कब्जे वाले चिड़ीकोट क्षेत्र स्थित एक लांचिंग पैड से चार से छह आतंकियों के दल को घुसपैठ कराने की साजिश की गई।
विज्ञापन
इन्हें पास में ही स्थित नक्कर कोट क्षेत्र से भारतीय सीमा में धकेलने के लिए पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी की। सेना ने कार्रवाई करते हुए घुसपैठ का प्रयास कर रहे आतंकियों को मोर्टार और यूनिवर्सल मशीनगन की सहायता से ढेर कर दिया। पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी और मारे गए आतंकियों के शवों के सेना की चौकियों से अधिक दूरी पर पड़े होने के कारण सेना उन आतंकियों के शव को अपने कब्जे में नहीं ले पाई है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को दूसरे दिन भी शव वहीं पड़े रहे। पाकिस्तानी सेना भी उन शवों को उठा कर अपने क्षेत्र में ले जाने में सफल नहीं हो पाई। हालांकि जवाबी कार्रवाई में घुसपैठ का प्रयास कर रहे आतंकियों के मारे जाने को लेकर सेना की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।