{"_id":"83343c858a562fd9ecdfded766d60691","slug":"six-students-selected-for-udaan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘उड़ान’ के लिए छह विद्यार्थियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘उड़ान’ के लिए छह विद्यार्थियों का चयन
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sun, 17 Aug 2014 09:14 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के लिए शुरू की गई उड़ान परियोजना के तहत कठुआ डिग्री कालेज के छह विद्यार्थियों का चयन किया गया है। कंप्यूटर हार्डवेयर और नेटवर्किगिं क्षेत्र की नामी कंपनी रूमन टेक्नालाजी की टीम ने कैंपस सेलेक्शन किया है।
विज्ञापन
कालेज से अनु सलारिया, शिवांगी गुप्ता, मुकेश बधान, साहिल दुबे, अपरम शर्मा और मंदीप सिंह का चयन किया गया। प्रिंसिपल डाक्टर बीएल गुप्ता ने परियोजना के तहत विद्यार्थियों के चयन को महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लिए चलाई जा रही उड़ान परियोजना से शिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। कालेज में पढ़ाई करते समय ही यदि विद्यार्थियों को रोजगार सुरक्षा मिलती है तो यह एक सुनहरा अवसर होगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर कालेज के उड़ान कोआर्डिनेटर प्रोफेसर सुमनेश जसरोटिया, प्रोफेसर पीके राव, प्रोफेसर पंकज नंदन, प्रोफेसर गुरदयाल और प्रोफेसर पवन कुमार प्रमुख रूप से मौजूद थे।