{"_id":"66b41ef32cbf69534b0e9ffb","slug":"six-people-ill-samba-news-c-289-1-sjam1009-103249-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चकमंगा मोहल्ले में दूषित पानी पीने के कारण छह लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चकमंगा मोहल्ले में दूषित पानी पीने के कारण छह लोग बीमार
Thu, 08 Aug 2024 06:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 08 Aug 2024 06:57 AM IST
विज्ञापन
कस्बे के वार्ड 13 में आ रहा दूषित पानी, उल्टी व दस्त की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कस्बे के वार्ड 13 चकमंगा मोहल्ले में दूषित पानी पीने से छह लोग बीमार हो गए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
महिला लाल देही, खुशबू, पल्लवी, सलोनी और दूदू देवी ने बताया कि उनके मोहल्ले में पानी की निकासी नहीं होने से गंदा पानी घरों में भर गया है। इसलिए लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। यही कारण है उल्टी और दस्त आने पर अस्पताल में भर्ती हैं।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने उनकी समस्या का समाधान नहीं करवाया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की है। चकमंगा मोहल्ले में स्वास्थ्य विभाग ने एंटी लारवा दवा का छिड़काव किया है।
कुछ लोग बीमार हुए हैं। टीम ने मौके पर जाकर दवा का छिड़काव किया है। लोगों को जागरूक भी किया है।
-डॉ. सुरेश, बीएमओ
बारिश के साथ लोगों को सता रहा डेंगू का डर
सांबा। बारिश के बाद लोगों को डेंगू का डर सता रहा है। लोगों के अनुसार गत वर्ष भी कस्बे में 200 से अधिक डेंगू के मामले आए थे।
स्थानीय निवासी अजय सिंह,भानू प्रताप सिंह, अमन गुप्ता, नृसिंह दियाल ने कहा कि बरसात के दिनों में कस्बे में डेंगू की आशंका के चलते लोगों में भय बना हुआ है। पिछले वर्ष भी कस्बे में डेंगू का आतंक बना रहा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कस्बे में 16 हाॅटस्पाट बनाए गए हैं। इसमें आराजी मोहल्ला, कस्बे की वार्ड एक से 11 तक, सिडको के फेस एक व दो, चकमंगा, बस अड्डा शामिल है। वहीं विभाग के कर्मी समय-समय पर क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। दवा का छिड़काव कर रहे हैं। ब्लाक दिवस में भी आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
इस बारे में बीएमओ डॉ. सुरेश ने बताया कि पूर्व पीआर सदस्यों का भी सहयोग लिया जा रहा है। अब लोगों को जिला अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। ब्लाॅक स्तर पर ही डेंगू के सैंपल लिए जा सकेंगे। दूसरे दिन मरीज को रिपोर्ट भी मिल जाए गी। नगर परिषद का वह सहयोग ले रहे हैं। संवाद