फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Six patients sick from hospital medicine

अस्पताल में छह मरीजों को रिएक्शन, एक की हालत गंभीर

Wed, 29 Jun 2016 08:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 29 Jun 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
Six patients sick from hospital medicine
hospital - फोटो : Demo Pic.
जिला अस्पताल में छह मरीजों को हुए रिएक्शन के चलते सनसनी फैल गई है। ग्लूकोज या ड्रिप सेट से रिएक्शन की आशंका के चलते डाक्टरों व पैरा मेडिकल कर्मियों ने इस बात की सूचना अधिकारियों को नहीं दी है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले एक महीने से अस्पताल में रिएक्शन की खबरें आ रही थीं। बुधवार को जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती 20 वर्षीय युवक की रिएक्शन से हालत खराब होने के कारण जम्मू रेफर कर दिया गया है। दरअसल तहसील के डोडाज निवासी शकील अहमद पुत्र गुलाम कादिर की हालत रिएक्शन के बाद राब होने लगा। कंपकपी के बाद वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन


तत्काल विशेषज्ञ डाक्टर ने उसे एक इंजेक्शन लगाया। इसके बावजूद उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। वह टायफायड से पीड़ित था। अभी उक्त मरीज का उपचार जारी था कि चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती नौ वर्षीय रिजवान अहमद निवासी धनोर गोरिसयां को भी रिएक्शन हो गया। तुरंत उसे भी इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीएमओ ने दिए जांच के निर्देश 

Six patients sick from hospital medicine
अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : Amar Ujala
उसके बाद मेडिकल वार्ड में भर्ती 40 वर्षीय इम्तियाज बेगम पत्नी अल्फदीन को भी रिएक्शन हो गया। एक घंटे के अंतराल में तीन मरीजों को रिएक्शन होने से पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। सभी वार्डाें में भर्ती अन्य मरीज भी परेशान होने लगे। इससे पहले सुबह भी तीन मरीजों को रिएक्शन होने के मामले सामने आए थे, जिन्हें उपचार के दौरान हालत स्थिर होने के बाद घर भेज दिया गया था।

​वहीं जिला अस्पताल के एक विशेषज्ञ डाक्टर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि रिएक्शन ग्लूकोज से ही हो रहा है, फिर भी इस की जांच होनी चाहिए। इतना ही नहीं कुछ अन्य डाक्टरों ने बताया कि इस प्रकार से रिएक्शन होने के मामले पिछले करीब एक महीने से सामने आ रहे हैं। लेकिन किसी ने भी इस बात की सूचना सीएमओ को नहीं दी। चिकित्सा अधीक्षक का पद पिछले करीब एक महीने से रिक्त पड़ा है।

सीएमओ डा. यूनिस चौधरी ने बताया कि रिएक्शन ग्लूकोज से ही हो यह जरूरी नहीं है। रिएक्शन के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। फिर भी ग्लूकोज की जिन-जिन बोतलों से रिएक्शन हुआ है, उनके सैंपल जांच के लिए जम्मू भेज दिए गए हैं। इसके अलावा ड्रिप सेट की भी जांच होगी। जांच के बाद ही साबित हो पाएगा कि रिएक्शन का सही कारण क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed