फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   six militants stormed the Indian border

भारतीय सीमा में घुस गए छह आतंकी

Thu, 07 Aug 2014 01:14 AM IST
Updated Thu, 07 Aug 2014 01:14 AM IST
विज्ञापन
six militants stormed the Indian border

कश्मीर के टंगधार इलाके में मंगलवार देर रात नियंत्रण रेखा गोलियों की आवाज से गूंज उठी। पाकिस्तानी सेना की ओर से नियंत्रण रेखा पर स्थित भारत की अग्रिम चौकी ईगल का निशाना बनाकर भीषण फायरिंग की गई। इस दौरान मोर्टार भी दागे गए।

विज्ञापन


उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से किए गए इस सीजफायर उल्लंघन की आड़ में आधा दर्जन आतंकी भारतीय क्षेत्र में घुसने में सफल रहे।

बुधवार को आतंकियों की धरपकड़ के लिए सेना और पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान घेराबंदी होते देख छिपे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। इसमें सेना की 31 ग्रेनेडियर का जवान नाइक दामोदर थापा शहीद हो गया।
विज्ञापन

टंगधार में सीजफायर उल्लंघन की आड़ में घुसे आतंकी

six militants stormed the Indian border

इसके बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल बुलाए गए और ईगल पोस्ट से सटे गागलारी भेहक इलाके की भी सेना की 31 ग्रेनेडियर, 55 ग्रेनेडियर, 20 राष्ट्रीय राइफल्स और टंगधार पुलिस ने घेराबंदी कर आतंकियों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया।

मंगलवार रात से बुधवार शाम तक आतंकियों और सुरक्षाबलों में दो बार फायरिंग हो चुकी की है। पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रही गोलीबारी का भारतीय सुरक्षाबल मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

फिलहाल किसी आतंकी के मारे जाने की सूचना नहीं है। उल्लेखनीय है कि दो हफ्ते पहले कश्मीर के बांडीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में भी एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश हुई थी। इसमें भी एक जवान शहीद हुआ था।

आतंकियों के खिलाफ सेना चला रही बड़ा अभियान

six militants stormed the Indian border

सूत्रों के अनुसार इस दौरान एक दर्जन के करीब आतंकी भारतीय सीमा में घुसने में कामयाब हुए थे। खुफिया विभाग के सूत्रों के अनुसार, विभाग को यह सूचना मिली है कि पाकिस्तान में बैठे आतंकी आका और पाकिस्तानी सेना एक नई नीति के तहत जम्मू क्षेत्र में सीज फायर उल्लंघन की ज्यादा से ज्यादा घटनाओं को अंजाम देकर भारतीय सेना का ध्यान बांटने की कोशिश में लगे हैं ताकि कश्मीर क्षेत्र से आतंकियों की घुसपैठ कराई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed