{"_id":"5778085b4f1c1bd04979b76d","slug":"six-let-militants-trying-to-infiltrate-from-tawi-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"EXCLUSIVE: लश्कर के छह आतंकी तवी नदी से घुसपैठ की फिराक में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
EXCLUSIVE: लश्कर के छह आतंकी तवी नदी से घुसपैठ की फिराक में
अजय मीनिया, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 03 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
आतंकवादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में होने वाले लगातार आतंकी हमलों की घटनाओं के बीच आतंकियों की तवी नदी से घुसपैठ होने के ताजा इनपुट खुफिया एजेंसियों के पास पहुंचे है। तवी नदी के गलियारों से खूंखार आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के छह आतंकी घुसपैठ के लिए तैयार किए गए हैं। यह इनपुट एक एजेंसी के नहीं, बल्कि कई खुफिया एजेंसियों के संयुक्त स्रोतों के हैं।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू की तवी नदी शहर से होकर पाकिस्तान जाती है। तवी नदी मकवाल बार्डर से पाकिस्तान में प्रवेश करती है। आशंका है कि आतंकियों की घुसपैठ का अगला निशाना मकवाल बार्डर ही होगा। इस क्षेत्र में पिछले वर्ष भी कई बार संदिग्धों की हलचल देखने के बाद बड़े पैमाने पर सर्च अभियान चलाए गए।
विज्ञापन
एक बार घुसपैठ की कोशिश भी हुई। लेकिन इस बार आतंकियों ने तवी नदी के बीच से घुसपैठ की तैयारी की है। सूत्रों का कहना है कि घुसपैठ करने वाले आतंकी पानी में तैरने में पूरी तरह प्रशिक्षित हैं। उन्हें अधिक से अधिक गहराई में भी काफी देर तक अपनी सांसें रोकने का प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों का यह भी कहना है कि आतंकी पैराशूट, ग्लाइडर और अन्य तरीकों से घुसपैठ की तैयारियों में हैं, जो घुसपैठ के बाद सीधा सुरक्षा ठिकानों में लैंड कर सकते हैं या फिर इन ठिकानों के आसपास। ऐसी आशंका जम्मू जिला प्रशासन की ओर से भी पहले ही जताई जा चुकी है। जिसके बाद प्रशासन ने सैन्य ठिकानों के आसपास एक किलोमीटर के दायरे में पैराशूट या पैरा ग्लाइडिंग पर रोक लगा दी है।