फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   six current regestration counter starts

आज से करंट पंजीकरण शुरू, बने छह काउंटर

Mon, 29 Jun 2015 09:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 29 Jun 2015 09:18 PM IST
विज्ञापन
six current regestration counter starts

आगामी दो जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के लिए मंगलवार से करंट पंजीकरण सुविधा शुरू होगी। जम्मू में पांच और श्रीनगर में एक केंद्र पर यात्रियों को बालटाल और पहलगाम रूट से यह सहूलियत मिलेगी। देशभर से बिना पंजीकरण पहुंचने वाले भोले के भक्तों के लिए करंट पंजीकरण राहत देगा। आधार शिविर भगवती नगर यात्रियों के स्वागत के लिए तैयार है।

विज्ञापन


श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अतिरिक्त सीईओ जतिंद्र सिंह के अनुसार यात्रा की सारी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। मौसम से फिलहाल कोई बाधा नहीं लग रही है। तीस जून से संबंधित केंद्रों पर सुबह से करंट पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस बार यात्रियों के लिए अतिरिक्त करंट पंजीकरण केंद्र खोले गए हैं। साधुओं के लिए पंजीकरण नि:शुल्क होगा और अन्य यात्रियों को 150 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन


पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को पंजीकरण की जिम्मेदारी दी गई है। श्रीनगर के नोगाम टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर, जम्मू के राम मंदिर, गीता भवन, जम्मू हाट, वैष्णवी धाम और सरस्वती धाम में ऑन स्पॉट पंजीकरण किया जाएगा। पर्यटन विभाग जम्मू के निदेशक आरके वर्मा के अनुसार जम्मू हाट में विभाग की ओर से पांच सौ यात्रियों का करंट पंजीकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें दो सौ बालटाल और तीन सौ पहलगाम रूट से पंजीकरण किया जाएगा। इसी तरह अन्य केंद्रों पर भी कोटे के हिसाब से यात्रियों का करंट पंजीकरण होगा। इस बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू को यात्रियों के स्वागत के लिए तैयार कर लिया गया है। शिविर के तेरह बड़े हाल में एक समय 1300 यात्रियों को ठहराया जा सकता है।


इसके अलावा बाहर शेड के नीचे पांच सौ यात्री एडजेस्ट किए जाएंगे। सभी हालों में एलसीडी लगाई गई हैं, जिसमें मौसम और अन्य यात्रा संबंधी जानकारी यात्रियों को मुहैया करवाई जाएगी। आधार शिविर से पहली जुलाई को पहला जत्था रवाना होगा, जो अगले दिन बालटाल और पहलगाम रूट से आगे बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed