फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   six arrested over attack on Kashmir-bound truck in udhampur

उधमपुर में फिर बंद, दो लोगों को जिंदा जलाने की कोशिश

Sat, 10 Oct 2015 07:57 PM IST
Updated Sat, 10 Oct 2015 07:57 PM IST
विज्ञापन
six arrested over attack on Kashmir-bound truck in udhampur

श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर शरारती तत्वों ने शिव नगर के पास घाटी जा रहे ट्रकों पर पथराव किया और तेल डालकर एक ट्रक जलाने का प्रयास किया। ट्रक के अंदर सवार चालक और सहचालक पर एसिड फेंका। इस घटना के बाद क्षेत्र में पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने पथराव किया और एक कांस्टेबल नरेंद्र सिंह घायल हो गया।

विज्ञापन


चालक और सहचालक को रमीज अहमद और शौकत अहमद को गंभीर हालत में जम्मू मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को पूछताछ के लिए दबोचा है।
विज्ञापन


पुलिस ने घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ दो लोगों के हत्या के प्रयास, पथराव करने, उपद्रव मचाने, धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने और अन्य धाराओं के तहत बाल बहादुर, संतूर सिंह, सुमित सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की हाथापाई

six arrested over attack on Kashmir-bound truck in udhampur

घटना के अनुसार शुक्रवार रात को शिवनगर क्षेत्र में अचानक कुछ युवा हाईवे पर आ गए। घाटी के नंबर वाले ट्रकों पर पथराव किया। पथराव के दौरान कोयला लेकर घाटी जा रहे ट्रक पर पत्थर मारे। ट्रक चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह एक दीवार के साथ जा टकराया।

इन शरारती तत्वों ने ट्रक चालकों से उनका नाम पूछा। ट्रक में केरोसिन तेल डालकर अंदर से उसे जलाने का प्रयास किया। ट्रक के अगले हिस्से की सीटें जल गई। ट्रक में सवार लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ युवाओं ने चालक और सहचालक पर एसिड भी फेंका। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इन युवाओं ने पुलिस पर पथराव किया और मौके से फरार हो गए।

पथराव के कारण नरेंद्र सिंह घायल हो गया। जबकि एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई, जो घायल पुलिसकर्मी की ही बताई जा रही है। एसपी मोहन लाल कैथ के अनुसार घटना के बाद ट्रक को थाने लाया और पूरी रात जांच चलती रही।  

आधा दर्जन लोगों को जांच के लिए थाने लाया और मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना को अंजाम देने में कोई और शामिल पाया गया तो उसका नाम भी एफआईआर में दर्ज होगा। पुलिस ने 307 368, 435, 127, 336, 337, 137, 147, 148, 149 आरपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।

झुलसे ट्रक स्टाफ में एक की हालत गंभीर

six arrested over attack on Kashmir-bound truck in udhampur

मंगलवार की देर रात उधमपुर के पास ट्रक पर हमला करने के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना में झुलसने वाले दो ट्रक स्टाफ में से एक की हालत गंभीर है। जीएमसी अस्पताल की इमरजेंसी में कड़ी सुरक्षा के बीच उनका इलाज चल रहा है।

कंडक्टर 35 वर्षीय जाहिद (निवासी अनंतनाग) लगभग 70 फीसदी झुलस चुका है, जबकि उसका सहायक 23 वर्षीय शौकत लगभग 40 फीसदी झुलसा है। ट्रक ड्राइवर रमीज अहमद मौके से भाग गया था, जिसके कारण वह बच गया।

मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस प्रशासन काफी सतर्कता बरत रहा है। आईजीपी दानेश राणा. डिवकाम पवन कोतवाल, डीआईजी अशकूर वानी ने अस्पताल पहुंच चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही अस्पताल के डाक्टरों को विशेष नजर रखने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed