फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   SIT will soon disclose Chandrashekhar suicide case

जेयू आत्महत्या मामला: डॉ. चंद्रशेखर को खुदकुशी के लिए किसने किया मजबूर, दो-तीन दिन में उठेगा पर्दा

Fri, 23 Sep 2022 01:29 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 23 Sep 2022 01:29 AM IST
सार

एसआईटी की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि डॉ. चंद्रशेखर ने खुदकुशी की है, लेकिन इसकी वजह क्या थी, इससे जल्द पर्दा उठेगा। एसआईटी की टीम ने कैश कमेटी, मनोविज्ञान विभाग की एचओडी, एक अन्य सहायक प्रोफेसर, क्लेरिकल स्टाफ से भी जानकारी ली है। 

विज्ञापन
SIT will soon disclose Chandrashekhar suicide case
प्रो. चंद्रशेखर का फाइल फोटो (दाएं) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर चंद्रशेखर को खुदकुशी के लिए किसने मजबूर किया इसका खुलासा एसआईटी दो-तीन दिन में सकती है। एसआईटी ने इस मामले से जुड़े तमाम लोगों से पूछताछ कर बयान भी दर्ज किए हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार एसआईटी की शुरूआती जांच में यह सामने आया है कि डॉ. चंद्रशेखर ने खुदकुशी की है, लेकिन इसकी वजह क्या थी, इससे जल्द पर्दा उठेगा। एसआईटी की टीम ने कैश कमेटी, मनोविज्ञान विभाग की एचओडी, एक अन्य सहायक प्रोफेसर, क्लेरिकल स्टाफ से भी जानकारी ली है। 

विज्ञापन

 

इसके अलावा  लैब, डॉ. चंद्रशेखर के खिलाफ शिकायत करने वाली छात्राओं, उनकी पत्नी डॉ. नीता चंद्र, जम्मू विवि के वीसी, रजिस्ट्रार, डीन स्टूडेंट वेलफेयर, मनोविज्ञान विभाग के पूर्व छात्रों से पूछताछ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि एसआईटी की टीम ने चंद्रशेखर के चरित्र के बारे में जितने भी स्टाफ के लोगों और उनके पूर्व छात्रों से बात की है, उनमें से किसी ने भी यह नहीं कहा है कि वह किस तरह के चरित्र के थे। हालांकि आरोप लगाने वाली छात्राओं ने अपने आरोपों में फिर से कहा है कि उनको यौन उत्पीड़न के लिए तंग किया जाता था।

पत्नी ने कहा, इंसाफ नहीं मिला तो सीबीआई जांच की लगाएंगी गुहार

एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. चंद्रशेखर की पत्नी डॉ. नीता का कहना है कि पति ने बेशक खुदकुशी की है, लेकिन इसके लिए उन्हें उकसाया गया। एक साजिश के तहत उनके पति को फंसाया गया और खुदकुशी के लिए मजबूर किया गया, इसलिए इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
 

वह इंतजार कर रही हैं कि एसआईटी अपनी जांच में क्या खुलासा करती है। यदि उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो वह इसकी सीबीआई जांच की मांग भी करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed