भिंडरावाला पोस्टर विवाद पर सिट का गठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिंडरवाला पोस्टर विवाद में जांच के लिए स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम का गठन कर दिया गया है। जम्मू के कार्यकारी डीआईजी अशकूर वानी ने इसका गठन किया है। विवाद में सिख युवक की मौत मामले सहित एक दर्जन मामलों की सिट जांच करेगी। यह मामले सतवारी, गांधी नगर और त्रिकुटा नगर थाने में दर्ज हुए हैं।
सिट का मुख्य टारगेट सब इंस्पेक्टर पर हुए हमले और गाडीगढ़ में मारे गए सिख युवक की मौत का मामला होगा। एसपी हेडक्वार्टर रंधीर सिंह की अध्यक्षता में टीम का गठन हुआ है। इसमें शामिल सभी लोगों को आदेश की प्रति दी गई है।
टीम के अन्य लोगों में पीएचक्यू जम्मू के डीडीपी पुरुषोतम शर्मा, सदर कोर्ट जम्मू के सीपीओ जावेद ख्वाजा, सीनियर पीओ राजेश्वर सिंह, एसडीपीओ ईस्ट रफीक मन्हास, गांधी नगर के एसएचओ परमजीत सिंह, सतवारी के थाना प्रभारी मंजीत सिंह, एसआई अशोक बजाज, एएसआई फजल हुसैन, हवलदार सतवीर सिंह, सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल मुश्ताक अहमद और सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल गुलजार शामिल किए गए हैं।
सिट पूरे प्रकरण की जांच करेगी
सिट के गठन को लेकर जारी किए गए आदेश में साफ तौर पर कहा गया है कि सिट के इंचार्ज को अधिकार रहेगा कि वह किसी भी कर्मचारी को सिट में शामिल कर सकते हैं और उनकी इस मामले में मदद ले सकते हैं। पुलिस के आला अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई है।
बता दे कि कुछ दिन पहले भिंडरवाला के पोस्टर उतारने को लेकर शहर में बवाल हुआ था, जिसके बाद चार दिनों तक शहर के हालात खराब बने रहे। इसमें एक सिख युवक की मौत हो गई। एक सब इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हुए।
एसडीपीओ ईस्ट, एसएचओ सतवारी, एसएचओ गंग्याल, सहित कई पुलिस कर्मी भी घायल हुए। सिट पूरे प्रकरण की जांच करेगी। इससे पहले मंडलायुक्त जम्मू की अध्यक्षता में भी एक टीम इस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।