{"_id":"646455fed68bb713fe0ad385","slug":"sikkim-day-lg-manoj-sinha-greeted-people-of-sikkim-state-on-foundation-day-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikkim Day: उपराज्यपाल ने कहा- सिक्किम भारत के खूबसूरत राज्यों में से एक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikkim Day: उपराज्यपाल ने कहा- सिक्किम भारत के खूबसूरत राज्यों में से एक
Wed, 17 May 2023 09:50 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 17 May 2023 09:50 AM IST
सार
उपराज्यपाल ने कहा कि पूर्वी हिमालय क्षेत्र में स्थित सिक्किम प्रकृति की समृद्धि, तीस्ता नदी की दिव्यता, झीलों की श्रृंखला और राजसी पहाड़ों में प्राचीन मठों के लुभावने दृश्यों से धन्य है।
विज्ञापन
LG Manoj Sinha
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर उप-राज्यपाल प्रशासन ने सिक्किम राज्य का स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान प्रदेश के कलाकारों ने मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने सिक्किम राज्य के लोगों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने कहा कि पूर्वी हिमालय क्षेत्र में स्थित सिक्किम प्रकृति की समृद्धि, तीस्ता नदी की दिव्यता, झीलों की श्रृंखला और राजसी पहाड़ों में प्राचीन मठों के लुभावने दृश्यों से धन्य है। सिक्किम भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है और इसे देश के पहले जैविक राज्य के रूप में भी जाना जाता है। जम्मू-कश्मीर और सिक्किम के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए पिछले साल समझौते पर हस्ताक्षर हुए है। इसमें केसर की खेती के लिए क्षमता निर्माण पर सहयोग, शोधकर्ताओं और किसानों के बीच बातचीत बढ़ाना है।
विज्ञापन