फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sikh society set precedent in corona epidemic in Jammu Kashmir

जम्मू-कश्मीर: महामारी में मिसाल बना सिख समाज, कोविड संक्रमित परिवारों तक पहुंचाते हैं पौष्टिक आहार

Sun, 09 May 2021 05:29 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 09 May 2021 05:29 PM IST
सार

क्लब ने अपने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, इसमें जरूरतमंद लोगों द्वारा खाने का ऑर्डर दिया जाता है। उन्होंने बताया कि इस पूरे अभियान को शुरू करने में छह सदस्यीय टीम लगी है। यह टीम लगभग हर प्रमुख क्षेत्र में होती है।

विज्ञापन
Sikh society set precedent in corona epidemic in Jammu Kashmir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिख समाज ने एक बार फिर मानवता को सर्वोपरि रखते हुए मिसाल कायम की है। जरूरतमंदों के साथ हमेशा खड़े रहने वाले इस समाज के युवाओं ने जम्मू शहर में कोविड संक्रमित परिवारों के लिए निशुल्क लंगर सेवा शुरू की है। सिख मोटरसाइकिल क्लब ने पहल को शुरू किया है।

विज्ञापन


इस पहल के तहत समाज के युवा कोविड संक्रमित परिवारों को निशुल्क और पौष्टिक आहार पहुंचा रहे हैं। युवाओं के अनुसार देखने में आता था कि जम्मू में कई ऐसे परिवार भी थे, जहां सभी लोग संक्रमित हो गए, यहां कोई खाना बनाने वाला तक नहीं था। क्लब ने ऐसे लोगों की मदद के लिए शहर के छह क्षेत्रों में यह सुविधा की, जहां पर कोविड संक्रमित परिवारों तक खाना पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन


मोटरसाइकिल क्लब के सदस्य जरनैल सिंह ने कहा कि तीन दिनों से लंगर सेवा शुरू की है। लंगर का खाना रिहाड़ी गुरुद्वारा में तैयार होता है। यहां से खाने की पैकिंग कर उसे संबंधित व्यक्ति तक पहुंचाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले मांगी जाती है कोविड रिपोर्ट

जरनैल सिंह ने कहा कि खाने का ऑर्डर आने पर पहले परिवार से संक्रमित होने की रिपोर्ट मांगी जाती है, उसके बाद घर खाना पहुंचा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि कोरोना पीड़ित परिवार, जो खुद खाना नहीं बना सकते या खाने का इंतजाम नहीं कर सकते, उनके घरों तक लंगर के पैकेट पहुंचाए जा रहे हैं। प्रतिदिन 250 से अधिक खाने के पैकेट लोगों तक पहुंचाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन और लोगों का सहयोग मिले तो हम 500 लोगों तक भी खाना पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सिख मोटरसाइकिल ग्रुप पूरे देश में है, जिसकी शाखा जम्मू-कश्मीर है। हम उन जिलों में भी अपनी सेवाएं शुरू करेंगे, जहां पर जरूरत होगी। अगर प्रशासन की तरफ से हमारे आवागमन में कोई परेशानी नहीं आए तो अधिक से अधिक लोगों तक खाना पहुंचाया जा सकेगा।

जरूरतमंद लोग यहां करें संपर्क

  • 9419223792 जरनैल सिंह
  • 962299099 रजतदीप सिंह
  • 7889563544 कमलदीप सिंह 
  • 9622088786 हरप्रीत सिंह
  • 8492879222 प्रभाकरण सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed