फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sikh body against minority status for kashmiri pandits

कश्मीरी पंडितों को अल्पसंख्यक दर्जा देने का विरोध

Tue, 24 Mar 2015 01:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 24 Mar 2015 01:21 PM IST
विज्ञापन
sikh body against minority status for kashmiri pandits

आल पार्टीज सिख को-आर्डिनेशन कमेटी (एपीएससीसी) ने कश्मीरी पंडितों को अल्पसंख्यक का दर्जा देने का विरोध किया है। एपीएससीसी के अध्यक्ष जगमोहन सिंह रैना ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हाल ही में पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी ने गृह मंत्रालय को कश्मीरी पंडित समुदाय को अल्पसंख्यक का दर्जा देने की सिफारिश की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडित हिंदू समुदाय का हिस्सा हैं जो भारत में कभी भी अल्पसंख्यक नहीं हो सकते। रैना के अनुसार नेशनल कमीशन फॉर माइनारिटी एक्ट के अंतर्गत केवल चार समुदाय, जिनमें मुस्लिम, सिख, क्रिश्चियन और बोध हैं, जिसमें बाद में पारसी और जैन को भी शामिल किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो भी फैसला लिया जाए चह नियमों के अंतर्गत हो। वह किसी को भी इस मुद्दे को सियासी फायदे के लिए इस्तेमाल नहीं होने देंगे।  रैना ने बताया कि नेशनल कमीशन फॉर माइनारिटीज के पूर्व अध्यक्ष ने कई बार राज्य सरकार को राज्य में माइनारिटी एक्ट लागू करने को कहा, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैना ने कहा कि अगर सिफारिश को मंजूर किया गया तो सिख सड़कों पर उतरकर विरोध करने को मजबूर हो जाएंगे। यही नहीं, आंदोलन भी छेड़ा जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई है कि पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार राज्य में माइनारिटी एक्ट लागू करवाने के लिए ठोस कदम उठाएगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed