फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Signals from Pak mobile companies reach bordering area in jammu

खतराः सीमा पर आ रहे पाक मोबाइल नेटवर्क

Fri, 25 Jul 2014 02:26 PM IST
Updated Fri, 25 Jul 2014 02:26 PM IST
विज्ञापन
Signals from Pak mobile companies reach bordering area in jammu

पाकिस्तान की तरफ से सीज फायर उल्लंघन के बीच खबर है कि भारतीय सीमा में पाकिस्तानी मोबाइल नेटवर्क आ रहे हैं।

विज्ञापन


अगर किसी के पास पाकिस्तानी सिम हो तो भारतीय सीमा में उसे आराम से ऑपरेट किया जा सकता है।

कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि घुसपैठिए इन सिग्नलों का इस्तेमाल पाकिस्तान में बात करने के लिए कर रहे हैं, हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

पांच किलोमीटर भीतर त‌क आ रहे स‌िग्नल

Signals from Pak mobile companies reach bordering area in jammu

पाकिस्तान के सीमावर्ती गांव फलोरा, कोराटाना खुर्द, बासपुर आदि जो कसबे से पांच किलोमीटर की दूरी पर हैं, उनका सिगनल भारतीय लोगों के मोबाइल पर आ रहा है।

पाकिस्तान का सिगनल क्षेत्र में होने की लोगों में चर्चा है। आरएस पुरा के सीमांत गांव घराना व घरानी में भी पाकिस्तान की सीमा के साथ सटे होने के कारण कभी भी पाकिस्तान के सिम से बातचीत की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियों को भनक तक नहीं

Signals from Pak mobile companies reach bordering area in jammu

चौंकाने वाली बात ये है कि पाकिस्तानी सिग्नल भारतीय क्षेत्र में आने की सुरक्षा एजेंसियों को भनक तक नहीं है। पाकिस्तान के नेटवर्क को बंद करने के लिए फिलहाल कोई कदम तक नहीं उठाया गया है।

सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सुरक्षा के मद्देनजर भारतीय कंपनियों का नेटवर्क सीमावर्ती इलाकों में नहीं आता है। इसी तरह से पाकिस्तान के नेटवर्क पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed