फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sidhu arrived to see Mata Vaishno Devi, Shiv Sena Dogra Front activists protested against him

माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे सिद्धू, पाक समर्थक बताकर शिवसेना ने जमकर किया विरोध

Tue, 01 Oct 2019 03:46 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 01 Oct 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
Sidhu arrived to see Mata Vaishno Devi, Shiv Sena Dogra Front activists protested against him
navjot singh sidhu

जम्मू-कश्मीर से हटाए गए अनुच्छेद 370 के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बने तनाव का प्रभाव वैष्णो देवी धाम में भी देखने को मिला। मां वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू के कमरे के बाहर शिवसेना (डोगरा फ्रंट) के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। उन्हें पाकिस्तान का समर्थक बताते हुए श्राइन बोर्ड से मिलने वाली छूट को तुरंत खत्म करने कहा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि लंबे समय से सिद्धू वैष्णो देवी के दर्शन को आ रहे हैं। हर बार प्रथम नवरात्र पर हजारों की संख्या में शिव सैनिकों का जत्था भी यहां पहुंचता है। सोमवार को जब दर्शन को पहुंचे शिव सैनिकों को कालिका भवन कॉम्प्लेक्स में सिद्धू की मौजूदगी की जानकारी मिली।
विज्ञापन


इसके बाद बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उनके कमरे के बाहर धरना दिया। इसके बाद उनके खिलाफ नारेबाजी कर दी। शिव सैनिकों का सिद्धू से सीधा सामना नहीं हुआ। शिवसेना के प्रधान अशोक गुप्ता ने कहा कि सिद्धू को मिलने वाली सभी सुविधाओं को तुरंत खत्म किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed