सियाचिन बेस कैंप लाए गए शहीदों के शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब मौसम की वजह से सियाचिन में शहीद हुए नौ सैनिकों के शव चौथे दिन शनिवार को भी पैतृक निवास नहीं भेजे जा सके। मौसम में थोड़ा सुधार होते ही सेना ने नौ सैनिकों के शव शनिवार को सियाचिन बेस पहुंचा दिए।
हालांकि, आगे मौसम खराब होने के कारण शवों को फिलहाल परतापुर के पास स्थित सैनिक अस्पताल में रखा गया है। हाई एल्टीट्यूड पोस्ट पर मौसम खराब होने की वजह से सैनिकों के शव नीचे नहीं लाए जा पा रहे थे।
शनिवार को मौसम में जैसे ही थोड़ा सा सुधार हुआ, सेना ने हेलीकॉप्टर के जरिये शवों को लद्दाख सेक्टर के सियाचिन बेस में पहुंचा दिया।
चौथे दिन भी पैतृक निवास नहीं भेजे जा सके
सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब शवों को लेह ले जाया जाएगा। अभी सियाचिन और लेह के बीच हेलीकॉप्टर की उड़ान के लिए मौसम उपयुक्त नहीं है।
मौसम विभाग ने रविवार को आसमान साफ रहने की उम्मीद जताई है। सियाचिन ग्लेशियर में 3 फरवरी को हिमस्खलन की चपेट में आने से नौ जवानों की मौत हो गई थी।
लांस नायक हनुमंथप्पा को बचाव दल ने जीवित निकाला था लेकिन दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।