सियाचिन: बर्फीले तूफान के बीच सेना ने 5 शहीदों के शव खोजे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह दिन पहले सियाचिन में बर्फीले तूफान में फंसने वाले दस सैनिकों में से 5 शहीदों के शव बरामद हो गए हैं। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार अन्य जवानों की तलाश जारी है।
सैन्य टीमें घटनास्थल के आसपास लगातार बर्फ हटाने के काम में जुटी हैं। कुछ स्थानों पर जवानों की तलाश में 30-30 फुट तक बर्फ हटाई गई।
जम्मू स्थित सैन्य प्रवक्ता कर्नल एसडी गोस्वामी के अनुसार शहीदों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। उल्लेखनीय है कि 19000 फुट पर स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे रणक्षेत्र में बर्फीले तूफान में एक जूनियर कमीशंड अफसर (जेसीओ) और नौ जवान फंस गए थे।
अन्य जवानों की तलाश अभी जारी
सैन्य प्रवक्ता के अनुसार जवानों की तलाश में घटनास्थल के पास नया कैंप स्थापित किया गया है। ताकि संवेदनशील इलाकों में लगातार खोजबीन जारी रखी जा सके। आधुनिक यंत्रों से संभावित स्थानों की तलाश कर अभियान चलाया जा रहा है।
ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार लगातार बर्फीले तूफान, कड़ाके की ठंडऔर कम रोशनी तलाशी अभियान में बाधक बन रही है।
क्षेत्र में अस्थिर बर्फ और किसी भी समय बर्फीले तूफान की आशंका के कारण खोजी टीम बचाव के तमाम उपायों के साथ 24 घंटे प्रयासरत हैं। प्रवक्ता के अनुसार जब तक सभी जवान नहीं मिल जाते, बचाव अभियान जारी रहेगा।