फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   SIA team conducted raids in many districts In Jammu Kashmir

जम्मू-कश्मीर: राष्ट्रविरोधी तत्वों को मदद पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई, एसआईए की टीम ने मारे छापे

Sat, 07 May 2022 01:43 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 07 May 2022 01:43 PM IST
सार

जांच एजेंसी को जानकारी मिली थी कि इनमें से कुछ लोग आतंकियों और उनके मददगारों को गलत तरीके से सिम कार्ड और मोबाइल उपलब्ध करवा रहे हैं। इसकी जांच के लिए एसआईए की अलग-अलग टीमें ने शनिवार सुबह से ही पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों के साथ कई जगहों पर कार्रवाई की। 

विज्ञापन
SIA team conducted raids in many districts In Jammu Kashmir
कार्रवाई के दौरान पुलिस कर्मी (फाइल) - फोटो : निखिल मेहता

विस्तार

प्रदेश के कई जिलों में राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) की टीम ने कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि कश्मीर में बड़े पैमाने पर टीम ने कई जगहों पर दबिश दी। कुछ लोगों के घरों और प्रतिष्ठानों से कई दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कार्रवाई देशविरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को मदद पहुंचाने के मामले में की गई है।

विज्ञापन


जिन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है उनमें अधिकांश कश्मीर में मोबाइल फोन व सिम कार्ड बेचने का काम करते हैं। जांच एजेंसी को इस बात की जानकारी मिली थी कि इनमें से कुछ लोग आतंकियों और उनके मददगारों को गलत तरीके से सिम कार्ड और मोबाइल उपलब्ध करवाते थे।
विज्ञापन


इसकी जांच के लिए एसआईए की अलग-अलग टीमें ने शनिवार सुबह से ही पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों के साथ कई जगहों पर कार्रवाई की। इससे पहले 11 अप्रैल को आतंकी फंडिंग मामले में एसआईए ने अनंतनाग समेत दिल्ली और हरियाणा में छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीमों ने दिल्ली में तीन जगहों, हरियाणा के फरीदाबाद में एक और दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में दो जगहों पर तलाशी ली। कार्रवाई में दिल्ली, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमें भी साथ रहीं थी। सूत्रों के अनुसार छापेमारी कुछ वकीलों के आवासों पर हुई है, जिनको पाकिस्तान से लश्कर-ए ताइबा के जरिए फंड आता है।


हाल ही में एसआईए ने श्रीनगर में आतंकी फंडिंग को लेकर केस दर्ज किया था। यह पता चला था कि आतंकी संगठन लश्कर पैसा जुटाकर भारत भेज रहा था, जिससे जम्मू-कश्मीर और देश के अन्य हिस्सों में आतंकवादी और अलगाववादी नेटवर्क, उनके कार्यक्रमों व गतिविधियों को चलाया जा सके।

तकनीकी सबूतों और बैंकिंग लेनदेन से पता चला कि इसमें दिल्ली के तीन लोग, फरीदाबाद का एक और अनंतनाग के दो लोग साजिश में शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed