{"_id":"6478383593c67419d3050a59","slug":"sia-raids-in-multiple-locations-in-south-kashmir-in-sanjay-sharma-target-killing-case-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: दक्षिण कश्मीर में अलग-अलग जगहों पर SIA का छापा, लक्षित हत्या के मामले में की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: दक्षिण कश्मीर में अलग-अलग जगहों पर SIA का छापा, लक्षित हत्या के मामले में की कार्रवाई
Thu, 01 Jun 2023 11:48 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 01 Jun 2023 11:48 AM IST
सार
एसआईए की टीमों ने आज सुबह दल बल के साथ पुलवामा, शोपियां और अनंतनाग जिले में नौ अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। लक्षित हत्या मामले में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दक्षिण कश्मीर में गुरुवार को अलग-अलग जगहों पर राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) की टीमों ने छापा मारा है। एजेंसी की टीमों ने आज सुबह दल बल के साथ पुलवामा, शोपियां और अनंतनाग जिले में नौ अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कश्मीर पंडित संजय शर्मा की हत्या की जांच के मामले में ये कार्रवाई की गई है। अभी सभी स्थानों पर कार्रवाई जारी है। एजेंसी की तरफ से अभी बयान जारी नहीं किया गया है।
आतंकियों ने इसी साल 26 फरवरी को पुलवामा के अच्छन गांव में कश्मीरी पंडित संजय शर्मा को गोली मारकर हत्या कर दी थी। संजय शर्मा घाटी में एक बैंक में बैंक गार्ड के तौर पर कार्यरत थे।
विज्ञापन
आतंकियों ने इसी साल 26 फरवरी को पुलवामा के अच्छन गांव में कश्मीरी पंडित संजय शर्मा को गोली मारकर हत्या कर दी थी। संजय शर्मा घाटी में एक बैंक में बैंक गार्ड के तौर पर कार्यरत थे।
विज्ञापन