{"_id":"65126d364354cf1f510074d3","slug":"sia-carried-out-raid-on-house-of-former-terrorist-associate-at-sunjwan-in-jammu-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: सुंजवां में पूर्व आतंकी मददगार के घर SIA का छापा, मोबाइल और सिम कार्ड किए जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: सुंजवां में पूर्व आतंकी मददगार के घर SIA का छापा, मोबाइल और सिम कार्ड किए जब्त
Tue, 26 Sep 2023 03:49 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 26 Sep 2023 03:49 PM IST
सार
जम्मू के सुंजवां में एक पूर्व आतंकवादी मददगार के आवास पर एसआईए ने रेड की है। इस दौरान मौके से मोबाइल और सिम कार्ड जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जम्मू शहर से सटे सुंजवां क्षेत्र में मंगलवार को राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि यहां एक पूर्व आतंकवादी मददगार के आवास पर रेड की गई है। इस दौरान मौके से मोबाइल और सिम कार्ड जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस की आतंकवाद रोधी शाखा एसआईए की टीम ने मंगलवार तड़के सुंजवां के पीर बाग इलाके में मोहम्मद इकबाल के घर की तलाशी ली। टीम ने जांच के लिए एक मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड जब्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि इकबाल पहले आतंकवादी मददगार रह चुका है। वह मूल रूप से रियासी जिले की माहौर तहसील के खोर गांव का रहने वाला है। अधिकारियों का कहना है कि यह छापेमारी इस संदेह पर की गई है कि उसके अभी भी आतंकवादियों के साथ संबंध हैं। उधर, जानकारी मिली है कि डूडू बसंतगढ़ में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।