फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   SIA begins process of sealing Geelani house in funding case

जम्मू कश्मीर: फंडिंग मामले में गिलानी के घर को सील करने की प्रक्रिया शुरू, एसआईए कर रही है कार्रवाई

Sun, 06 Nov 2022 02:19 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 06 Nov 2022 02:19 AM IST
सार

एसआईए ने गिलानी के घर के साथ आसपास की संपत्ति को भी जांच के दायरे में रखा था। इसका इस्तेमाल उन्होंने सितंबर 2021 में मौत तक अपने संगठन के कार्यालय के रूप में किया था।
 

विज्ञापन
SIA begins process of sealing Geelani house in funding case
सैयद अली शाह गीलानी - फोटो : फाइल

विस्तार

आतंकवाद से जुड़े फंडिंग मामले में राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने अलगाववादी सैयद अली शाह गिलानी के घर को सील करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत श्रीनगर में कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह के घर को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कुर्क करने के बाद यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन


अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार एसआईए ने गिलानी के घर के साथ आसपास की संपत्ति को भी जांच के दायरे में रखा था, जिसका इस्तेमाल उन्होंने सितंबर 2021 में मौत तक अपने संगठन के कार्यालय के रूप में किया था।
विज्ञापन


इस मामले में एजेंसी को कुछ सुबूत मिले हैं। गिलानी के संगठन जमात-ए-इस्लामी ने 1988 में जमीन का अधिग्रहण किया था, जिसके बाद दो आवासीय और कार्यालय ढांचे को कथित तौर पर आतंकी फंडिंग से बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसी मामले की जांच कर रही है और जब तक ठोस सुबूत नहीं जुटाए जाते तब तक कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। गिलानी की पत्नी हैदरपोरा स्थित एक घर में रहती हैं, जबकि उनके दोनों बेटे अन्य घर में रहते हैं।


1 सितंबर, 2021 को गिलानी की मौत के बाद उनके परिवार के किसी सदस्य या रिश्तेदार ने अलगाववादी राजनीतिक संगठन का नेतृत्व नहीं संभाला है। उनके दामाद अल्ताफ अहमद शाह उर्फ फंटूश, जिसे 2017 के आतंकी फंडिंग मामले में भी गिरफ्तार किया गया था, की पिछले महीने एम्स, नई दिल्ली में हिरासत में मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed