{"_id":"c9aba3c2e8ee1ff737f0ea72a17a1b8a","slug":"si-transferred-in-each-15-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ महीने में तीन बार बदले गए सब इंस्पेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ महीने में तीन बार बदले गए सब इंस्पेक्टर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 07 Jul 2015 08:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के आला अधिकारियों के खाली पदों के बीच छोटे स्तर के अधिकारियों में उथल पुथल मची हुई है। इसमें भी राजनीति खूब हो रही है। जरा सी बात पर चौकी प्रभारियों और थाना प्रभारियों को बदल दिया जा रहा है। अधिकारियों के ट्रांसफर कार्यकाल तक पूरा नहीं होने दिया जा रहे हैं। कभी भी अमरनाथ यात्रा के दौरान पुलिस विभाग तबादले नहीं करता, लेकिन इस बार किए जा रहे हैं। यही नहीं, पिछले डेढ़ महीने पर नजर डाली जाए तो तीन बार तबादले किए गए हैं।
विज्ञापन
सबसे पहले जम्मू संभाग में सब इंस्पेक्टरों के रेंज बदले गए। इसमें इंस्पेक्टर भी शामिल रहे। इसके बाद उधमपुर में इंस्पेक्टरों का तबादला कर दिया गया। इसके बाद जम्मू में 18 सब इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए। इसके बाद कठुआ में पांच इंस्पेक्टरों और सब इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए। जम्मू जिले में ही पिछले डेढ़ महीने में तीन बार सब इंस्पेक्टरों को बदला जा चुका है।
विज्ञापन
अभी कुछ दिन पहले ही जिला पुलिस लाइन से सब इंस्पेक्टर जावेद अहमद को ट्रांसफर कर सिद्दड़ा में लगाया गया। अभी उन्हें पदभार संभाले एक महीना भी नहीं हुआ कि जावेद को हटा लिया गया। सूत्र कहते हैं कि जावेद को एक नेता का फोन न उठाने का खामियाजा भुगतना पड़ा, इसलिए ट्रांसफर कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि जम्मू के एसएसपी का पद खाली है।
विज्ञापन
डीआईजी का पद भी खाली पड़ा हुआ है। एसपी का पद भी खाली पड़ा हुआ है। तीनों महत्वपूर्ण पदों के खाली होने के बावजूद सब इंस्पेक्टरों और इंस्पेक्टरों के तबादले किए जा रहे हैं। अमूमन देखा गया है कि अमरनाथ यात्रा और चुनाव के वक्त अधिकारियों के तबादले नहीं होते, लेकिन ऐसा हो रहा है।