{"_id":"6368180d1fb0153b0335c18e","slug":"si-recruitment-scam-cbi-arrests-four-more-accused-including-constable-of-jammu-and-kashmir-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"JKP SI Exam Scam: सीबीआई ने और 4 आरोपी किए गिरफ्तार, जम्मू कश्मीर पुलिस का कांस्टेबल भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JKP SI Exam Scam: सीबीआई ने और 4 आरोपी किए गिरफ्तार, जम्मू कश्मीर पुलिस का कांस्टेबल भी शामिल
Mon, 07 Nov 2022 09:57 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 07 Nov 2022 09:57 AM IST
सार
जम्मू-कश्मीर पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले में सीबीआई ने रविवार को और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें अखनूर इलाके का रहने वाले एक पुलिस कांस्टेबल के अलावा हरियाणा के दो व दिल्ली का एक आरोपी शामिल है।
विज्ञापन
सीबीआई(सांकेतिक)
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले में सीबीआई ने रविवार को और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें अखनूर इलाके का रहने वाले एक पुलिस कांस्टेबल के अलावा हरियाणा के दो व दिल्ली का एक आरोपी शामिल है।
विज्ञापन
इससे पहले सीबीआई बीएसएफ कमांडेंट डॉ. करनैल सिंह समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब तक इस मामले में 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सीबीआई से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सीबीआई ने इन आरोपियों को पूछताछ के लिए जम्मू बुलाया था।
विज्ञापन
इस दौरान पूछताछ में सही जानकारी न दिए जाने पर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अभी कई रडार पर हैं, जिन्हें सीबीआई गिरफ्तार कर सकती है। ज्ञात हो कि मुख्य आरोपी डॉ. करनैल सिंह को पेपर लीक मामले में 18 अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
एक नवंबर को बीएसएफ कमांडेंट और सीएमओ रहे डॉ. सिंह को 15 दिन की न्यायिक रिमांड में भेजा गया। पहले भी सीबीआई ने दस्तावेजों में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
इसमें बताया गया कि परीक्षा के एक दिन पहले मुख्य आरोपी की सेवा चयन बोर्ड के कंट्रोलर अशोक शर्मा से मोबाइल फोन पर तीन बार बात हुई थी। साथ ही उसी दिन वह बोर्ड के कार्यालय में भी गया था।
आरोपी की कॉल डिटेल से पता चला था कि वह अभ्यर्थियों को लेकर करनाल गया था, जहां उन्हें पेपर दिया गया। करनैल सिंह के बेटे शुभम काला को जम्मू में दलाल जगदीश शर्मा ने पेपर उपलब्ध कराया था। ज्ञात हो कि करनैल सिंह के बेटे ने गवाहों को गवाही देने से रोकने का प्रयास किया था।