फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   SI recruitment scam: 61 lakhs have been recovered so far, 17 people arrested

एसआई भर्ती घोटाला: अब तक बरामद हो चुके हैं 61 लाख, 17 लोगों की गिरफ्तारी, सीबीआई जल्द करेगी आरोप पत्र दायर

Thu, 10 Nov 2022 01:05 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 10 Nov 2022 01:05 AM IST
सार

एसआई भर्ती घोटाले में सीबीआई एक दो दिन में इस मामले में आरोप पत्र दायर कर सकती है। आरोपियों में जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) के अफसरों के नाम भी शामिल हैं। आरोप पत्र दायर होने के बाद इनका भी गिरफ्तार होना तय है।

विज्ञापन
SI recruitment scam: 61 lakhs have been recovered so far, 17 people arrested
Jkssb - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीबीआई ने करोड़ों रुपये के सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले में अब तक 61 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। यह पैसा अब तक गिरफ्तार किए गए 17 आरोपियों से बरामद किया गया है। वहीं इस मामले की जांच अब अंतिम चरण में है और सीबीआई इसमें अंतिम कील ठोकने को तैयार है।

विज्ञापन


सीबीआई एक दो दिन में इस मामले में आरोप पत्र दायर कर सकती है। आरोपियों में जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) के अफसरों के नाम भी शामिल हैं। आरोप पत्र दायर होने के बाद इनका भी गिरफ्तार होना तय है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक इन अफसरों की जानकारी प्रदेश सरकार के पास दो महीने पहले ही पहुंच चुकी थी। सिर्फ सीबीआई इनके खिलाफ मजबूत केस बनाकर कार्रवाई करना चाहती है। जानकारी के अनुसार इस मामले में अब तक सबसे बड़ी गिरफ्तारी बीएसएफ के कमांडेंट करनैल सिंह और कानाचक पुलिस स्टेशन के एएसआई अशोक शर्मा की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआरपीएफ और पुलिस कर्मियों की भी इस घोटाले में बड़ी भागीदारी रही है। इनको भी गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई इस घोटाले की जांच लगभग पूरी कर चुकी है। एक दो दिन में इसे लेकर कोर्ट में चालान पेश कर सकती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed