फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   shutdown hits life in jammu's rajouri town

राजोरी में पशु तस्करी के चलते तीसरे दिन भी तनाव

Sun, 04 Oct 2015 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 04 Oct 2015 10:14 AM IST
विज्ञापन
shutdown hits life in jammu's rajouri town

पशु तस्करी के आरोप में बहुसंख्यक समुदाय के युवक के साथ मारपीट करने का मामला शांत होता नजर नहीं आ रहा। मामले में अल्पसंख्यक समुदाय के युवकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बहुसंख्यक समुदाय ने शनिवार को शहर बंद रखा। शहर के गुज्जर मंडी, ऐहती, खेवरा, बडून, ढांगरी, पलमा नगरोटा व मुख्य बाजार में बंद का खासा असर देखने को मिला।

विज्ञापन


दरअसल कुछ दिनों पहले अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ युवकों ने बहुसंख्यक समुदाय के एक युवक को पशु तस्करी के आरोप में पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था।

मामले में बहुसंख्यक समुदाय के लोगों का कहना था कि युवक अपने पशुओं को वाहन पर ले जा रहा था। जिस पर अल्पसंख्यक समुदाय के युवकों ने पशु तस्कीर के झूठे आरोप में उसके  साथ मारपीट की।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने जल्द से जल्द अल्पसंख्यक समुदाय के युवकों की गिरफ्तारी की मांग की थी। वहीं मामले में अल्पसंख्यक समुदाय के युवकों का कहना था कि युवक पशु तस्करी में लिप्त है। इस बात के उनके पास पुख्ता सबूत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को शहर के जामा मस्जिद के खतीब मौलाना गुलाम रसूल ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि मामले में कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अल्पसंख्यक समुदाय के युवकों पर कार्रवाई नहीं कर रही। जिसकी वजह से उन्हें बंद का ऐलान कर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। अगर पुलिस ने मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की तो उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर सड़कों पर टायर जलाकर रास्त बंद रखा। इस दौरान प्रशासन ने शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। जिसकी वजह से कोई हिंसक घटना नहीं घटी।


वहीं दूसरी ओर बंद के चलते कई प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी रही तो वहीं सड़कों पर वाहनों की कमी के चलते मुसाफिरों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed