फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Shrimadbhagwat katha

Jammu News: बाबा परगो सिद्ध देवस्थान पर बड़ी संख्या में भक्त हुए नतमस्तक

विज्ञापन
Shrimadbhagwat katha
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिश्नाह। गांव लसवाड़ा में रविवार को बाबा परगो सिद्ध देवस्थान पर वार्षिक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें आसपास तथा दूरदराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने देवस्थान पर माथा टेक कर बाबा का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में जम्मू के मेयर चंद्र मोहन गुप्ता, एसडीपीओ आरएस पुरा निखिल गोगना और बिश्नाह थाना प्रभारी विक्रम शर्मा भी हाजिरी लगाने पहुंचे।

कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर और पंजाब से आए कलाकारों ने प्रभु भक्ति से भरी प्रस्तुतियां पेश कीं। इन पर श्रद्धालु जमकर झूमे। देवस्थान के विषय में पुजारी तथा स्थानीय लोगों ने बताया कि यह देवस्थान लगभग दो सौ साल पुराना है, जिसमें क्षेत्र के लोगों की गहरी आस्था है। इस स्थान पर जो भी मन्नत मांगी जाती है, उसे बाबा परगो सिद्ध अवश्य पूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि इस दिन पूरा गांव श्रद्धालुओं की सेवा करता है। गांव के लोग श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था करते हैं। इस दिन लोग अपनी मन्नतें चढ़ाने के लिए दूर-दूर से यहां पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा परगो सिद्ध की कृपा से ही क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed