फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Shrimadbhagwat katha

कलोंए में चल रही श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ संपन्न

विज्ञापन
Shrimadbhagwat katha
गांव कलोंए में नौ दिनों से चल रही संगीमय नव दिवसीय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ कथा के अंतिम दिन प्रवचन - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। सुचेतगढ़ ब्लॉक के गांव कलोंए में गत नौ दिनों से चल रहे संगीतमय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का रविवार को विशाल भंडारे के साथ समापन हो गया। नौ दिनों से कथा व्यास स्वामी उमेशानंद क्षेत्र के भक्तजनों को भगवान श्रीराम की कथाओं का वर्णन कर रहे थे।
विज्ञापन

कथा के अंतिम दिन स्वामी महाराज जी ने भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम बताते हुए कहा कि पिता के एक वचन को निभाने के लिए भगवान वनवास पर चले गए। उन्होंने कहा कि आज के युग के बच्चों को भी अपने माता पिता की आज्ञा का पालन करना चाहिए, ताकि भगवान श्रीराम के बताए मार्ग पर चलते हुए उनका उत्थान हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को मजबूत बनाने के लिए बच्चों को जागरूक करना चाहिए। सच्चे मन से भगवान श्रीराम की आराधना करने पर वह हर एक प्राणी के कष्टों को दूर करते हैं। इस अवसर पर पंचायत के सरपंच सरदार ओंमकार सिंह ने बताया कि श्रीराम कथा का आयोजन क्षेत्र के गांव के तीन शहीदों की आत्मा की शांति के लिए हर वर्ष करवाया जाता है। इस बार भी भगवान श्रीराम का गुणगान करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट की गई है। इस अवसर पर संगत के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed