{"_id":"5ca36e0cbdec22140f076838","slug":"shri-amarnath-yatra-registration-started-440-bank-branches-had-opened-the-counter-all-over-country","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Amarnath Yatra 2019: श्री अमरनाथ यात्री पंजीकरण शुरू, बैंक शाखाओं में पहुंची श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amarnath Yatra 2019: श्री अमरनाथ यात्री पंजीकरण शुरू, बैंक शाखाओं में पहुंची श्रद्धालुओं की भीड़
Tue, 02 Apr 2019 08:38 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 02 Apr 2019 08:38 PM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा के लिए बैंक में पंजीकरण कराते भक्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बम-बम भोले के जयघोष के साथ मंगलवार को श्री अमरनाथ यात्रा 2019 के लिए अग्रिम यात्री पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई। देशभर में 32 राज्यों/केंद्र शासित राज्यों में पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक और येस बैंक की 440 बैंक शाखाओं में यह सेवा दी जा रही है। जम्मू-कश्मीर में 17 बैंक शाखाओं को यात्रियों का पंजीकरण किया जा रहा है। मान्यता प्राप्त चिकित्सा केंद्रों में डाक्टरों से कंपलसरी हेल्थ सर्टिफिकेट (सीएचसी) के बाद ही यात्री को पंजीकृत किया जाएगा। पहले दिन विभिन्न बैंक शाखाओं में पंजीकरण के लिए यात्रियों की खासी भीड़ पहुंची।
शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं में सुबह और दोपहर के समय में पंजीकरण सुविधा का आगाज किया गया। रिहाड़ी चुंगी स्थित पीएनबी बैंक और रेजीडेंसी रोड स्थित जेएंडके बैंक में यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ पहुंची। जेएंडके बैंक के जोनल हेड सुधीर गुप्ता ने बताया कि पंजीकरण के लिए बैंक शाखाओं में विशेष व्यवस्था की गई है। शाम 3 से 6 बजे तक पंजीकरण किए जाएंगे। पहले दिन पंजीकरण करवाने को लेकर यात्रियों में काफी उत्साह था।
इस बार 46 दिन की हो रही यात्रा में यात्रियों की पंजीकरण संख्या बढ़ने की उम्मीद है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड पायलट स्तर पर आनलाइन पंजीकरण शुरू करवाने की तैयारी भी कर रहा है। यात्रा अवधि के दौरान प्रतिदिन पारंपरिक पहलगाम-चंदनबाड़ी और बालटाल ट्रैक से 7500-7500 यात्रियों के अलावा पंजतरणी हेलीकाप्टर सेवा से अलग से श्रद्धालुओं को यात्रा की इजाजत होगी। यात्रा के लिए 13 वर्ष से कम और 75 वर्ष से अधिक आयु वाले यात्री को इजाजत नहीं दी जाएगी। यात्रा के सभी एंट्री प्वाइंट पर कड़ाई से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
यात्रियों की क्या-क्या होती है जांच
अस्पतालों में फिट यात्रियों को ही कंपलसरी हेल्थ सर्टिफिकेट (सीएचसी) जारी किए जा रहे हैं। गांधीनगर अस्पताल के अधीक्षक डा. चंद्र प्रकाश ने बताया कि यात्री की स्क्रीनिंग की जाती है, जिसमें उसकी शिनाख्त की जाती है कि उसे हृदय, किडनी, फेफड़ों आदि की बीमारी तो नहीं है। डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के लोगों को रिस्क श्रेणी में रखा जाता है। लेकिन अगर उसकी डायबिटीज और बीपी संतुलित है तो उन्हें फिट श्रेणी में रखा जाता है। यात्री का ईसीजी, छाती का एक्सरे व खून के कुछ टेस्ट करवाए जाते हैं।

भोले के दर्शन मात्र से दूर होते हैं कष्ट, पंजीकरण के लिए पहुंच रहे यात्रियों में जबरदस्त उत्साह
राज्य की विभिन्न बैंक शाखाओं में अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण के लिए पहुंच रहे यात्रियों में जबरदस्त उत्साह है। उनका कहना है कि बाबा बर्फानी के मात्र दर्शन से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। वह हमेशा अपने भक्तों की लाज रखते हैं। विकट परिस्थितियां भी भोले के भक्तों को उन तक पहुंचने से रोक नहीं पाई हैं।
बीस वर्षों से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जा रहे लक्ष्मी नगर मुट्ठी निवासी उज्ज्वल शर्मा ने कहा कि इस साल भी उन्हें पहले दिन पंजीकरण करवाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। वह पूरे वर्ष इसी दिन का इंतजार करते हैं कि कब पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो और वह कब बाबा के पास पहुंच सके। उन्होंने कहा कि इस साल मौसम अनुकूल बना हुआ है। उम्मीद है कि यात्रा के दौरान मौसम भक्तों का साथ देगा। उन्होंने बताया कि वह अपने साथियों के साथ भोले बाबा के दरबार में हाजिरी देने के लिए जम्मू से रवाना होंगे। पहले जत्थे में जाने से पुण्य प्राप्त होता है।
एक अन्य श्रद्धालु अखनूर निवासी चरणजीत सिंह ने कहा कि वह इस साल 7वीं बार बाबा के दरबार में माथा टेकेंगे। उन्होंने कहा कि बाबा बर्फानी अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। उनके दरबार में सच्चे मन से कुछ भी मांगने पर उसकी पूर्ति होती है। उम्मीद है कि इस बार भी उन्हें यह सौभाग्य प्राप्त होगा। जानीपुर कालोनी निवासी गौतम शर्मा ने कहा कि वह इस साल तीसरी बार अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं। इस यात्रा में प्राकृतिक सौंदर्य के साथ सुख की प्राप्ति होती है। भोलेनाथ के दर्शन करके कष्ट कटते हैं।