{"_id":"574728674f1c1b7562691a36","slug":"showing-the-impact-of-the-shutdown-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलगाववादियों के आह्वान पर कश्मीर रहा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलगाववादियों के आह्वान पर कश्मीर रहा बंद
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 26 May 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर में बंद का असर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में वीरवार को अलगाववादियों द्वारा बंद के आह्वान के बाद कश्मीर में जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित रहा।
अलगाववादियों ने कश्मीरी पंडितों के लिए सेपरेट टाउनशिप, सैनिक कालोनियों की स्थापना, जम्मू मुसलमानों का उत्पीड़न, भाजपा नेता चौधरी लाल सिंह की 1947 नरसंहार दोहराने की जम्मू के मुसलमानों को धमकी, नई कश्मीर विरोधी औद्योगिक नीति और जमू-कश्मीर में जनसंख्यकीय परिवर्तन के प्रयास करने के लिए बंद का आह्वान किया था।
बंद का आह्वान हुर्रियत (ग) अध्यक्ष सईद अली शाह गिलानी, हुर्रियत (म) के अध्यक्ष मीरवाइज मोलवी उमर फारूक और जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के चेयरमैन द्वारा की गई एक बैठक के बाद मिलकर दिया गया था। इसका समर्थन अन्य अलगाववादी और आतंकी संगठनों द्वारा भी किया गया था।
इस सबके चलते श्रीनगर में सभी कारोबार, स्कूल, कॉलेज आदि बंद रहे। यहां तक कि सड़कों पर से यातायात प्रभावित रहा। साथ ही सरकारी दफ्तरों में उपस्थिति प्रभावित दिखी। श्रीनगर के साथ-साथ कश्मीर घाटी के लगभग सभी जिलों में इस बंद का पूरा असर देखने को मिला।
विज्ञापन
वहीं हालातों की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता किए थे। सभी संवेदनशील इलाकों में जवानों की अच्छी खासी तैनाती की गई थी, ताकि किसी प्रकार की हिंसा व अन्य हालातों को निपटा जा सके। उल्लेखनीय है कि लगभग सभी अलगाववादी नेताओं को बुधवार को ही नजरबंद रखा गया था।