जिप्सी में गोली चलने से इंस्पेक्टर की मौत, साथी घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरां साहिब में सीमा सुरक्षा बल की 94वीं बटालियन के नजदीक गेट पर शुक्रवार को इंस्पेक्टर रतीराम की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से मौत हो गई। रतीराम (53) हरियाणा के रहने वाले थे।
हादसे में एसआई रामजी ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना यूनिट गेट से कुछ पहले बीएसएफ की जिप्सी में हुई है। जानकारी मुताबिक जिप्सी में कुल पांच लोग बैठे थे, लेकिन बाकी के लोग इस संदर्भ में कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं हैं। सभी उच्चाधिकारियों के आने का इंतजार कर रहे थे।
गोली लगने पर गंभीर रूप से जख्मी दोनों अधिकारियों को जीएमसी अस्पताल में लाया गया था, लेकिन रतीराम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस दौरान जीएमसी में अफरातफरी का माहौल बना रहा।
मुंह खोलने से बचते रहे अधिकारी
रतीराम की मौत के बाद बीएसएफ का सारा अमला मौत से जूझ रहे रामजी ठाकुर को बचाने के लिए लगा रहा। रतीराम की मौत गोली सीने पर लगने से हुई है, जबकि रामजी ठाकुर को भी सीने में गोली लगी है।
जीएमसी में डाक्टरों की टीम को पहले से ही सूचना दे दी गई थी। जीएमसी के गेट पर पहुंचते ही डाक्टरों ने घायलों को कवर किया और इलाज के लिए अंदर ले गए। दोनों को इमरजेंसी में लाया गया।
दूसरी ओर, बीएसएफ के उच्चाधिकारियों ने पलौड़ा स्थित बीएसएफ यूनिट को इस घटना के बारे में सूचित कर दिया था। वहां से भी अधिकारी कुछ ही समय में यहां पहुंच गए थे। रामजी ठाकुर को सीटी स्कैन के लिए ले जाया गया।