{"_id":"de15629ad874d7bd9d073f5506f22754","slug":"shortage-of-ias-officers-in-state-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासत में आईएएस अफसरों का टोटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासत में आईएएस अफसरों का टोटा
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 20 Jan 2016 12:55 PM IST
विज्ञापन
रियासत जम्मू कश्मीर में आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अफसरों का टोटा चल रहा है। यहां पर आईएएस अफसरों की कुल मंजूर स्ट्रैंथ 137 हैं, लेकिन वर्तमान में केवल 92 ही आईएएस रियासत में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
यह स्थिति तब है, जब कई सीनियर आईएएस अफसरों को केंद्रीय डेपुटेशन से वापस बुलाया गया है। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 92 आईएएस अफसरों में भी छह प्रोबेशनर हैं।
विज्ञापन
86 आईएएस अफसरों को ही अहम पदों पर लगाया गया है। आने वाले महीनों में कुछ सीनियर आईएएस अफसर रिटायर भी हो जाएंगे।
ऐसे में आईएएस अफसरों की कमी और खलेगी। आईएएस अफसरों की कमी की वजह से कई अहम पदों पर केएएस अधिकारियों को लगाया गया है।
रियासत में कुल 22 जिलों में जिला विकास आयुक्त के पदों पर आईएएस को लगाया जाता है। आईएएस उपलब्ध न होने पर कई जिलों में केएएस अधिकारियों को भी डीसी लगाया जा रहा है। यही हाल विभिन्न विभागों में आयुक्त सचिव आदि अहम पदों का भी है।
विज्ञापन