{"_id":"675365700ea2608bf30ae255","slug":"short-circuit-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-104486-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शाॅर्ट-सर्किट से लगी आग, कच्चा कुल्ला जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शाॅर्ट-सर्किट से लगी आग, कच्चा कुल्ला जला
Sat, 07 Dec 2024 02:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 07 Dec 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
जिले के सुचेतगढ़ में ग्रामीण के कुल्ले को आग से हुआ नुकसान। संवाद
- फोटो : samba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिले के सदोह पंचायत के तहत सीमावर्ती गांव सुचेतगढ़ कुलियां में एक कच्चे कुल्ले को बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने से कुल्ले के अंदर रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि जब कुल्ले को आग लगी तो परिवार के सदस्य कुल्ले से कुछ दूरी पर थे। जानकारी के अनुसार ग्रामीण गारु राम पुत्र देवी दित्ता ने बताया कि सुबह 9:30 बजे वह परिवार के साथ खाना खा रहे थे तो उन्हें किसी ने बताया कि उनके कुल्ले में आग लग गई है। इस पर उन्होंने पूर्व नायब सरपंच एडवोकेट देवेंदर सिंह को सूचना दी। उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। जब तक फायर टेंडर पहुंचा आग से कुल्ले के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें पक्का मकान दिया था, मगर छत ही डाली थी, इसलिए वह कुल्ले में ही रह रहे थे। आग लगने से उनके घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है।
पूर्व नायब सरपंच ने जिला प्रशासन को इस बारे में अवगत करवाया है। प्रशासन की ओर से ग्रामीण को कंबल व कुछ बर्तन दिए हैं। डीडीसी सदस्य सुभाष भगत ने ग्रामीण को राशन दिया है। मौके पर तहसीलदार सांबा व पुलिस थाना प्रभारी संदीप चाढ़क ने जायजा लिया। बताया गया है कि ग्रामीण का 5.35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसकी सूची बनाकर जिला प्रशासन को सौंप दी है।