फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   shops at mata vaishno devi mandir road reopened after 2 days

2 दिन की बंदी के बाद फिर से खुल सकी माता वैष्णों देवी मंदिर मार्ग की दुकानें

Sun, 05 Mar 2017 04:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 05 Mar 2017 04:05 PM IST
विज्ञापन
shops at mata vaishno devi mandir road reopened after 2 days
बाणगंगा - फोटो : File Photo

कटड़ा-अर्द्धकुंवारी के बीच बाणगंगा से बनाए जाने वाले लिंक मार्ग को लेकर उपजा तनाव शनिवार को थोड़ा कम हुआ। प्रशासन के आश्वासन पर दो दिन बाद भवन मार्ग की बंद दुकानें खोल दी गईं। घोड़े पिट्ठू वालों ने पहले ही हड़ताल खत्म कर दी है।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों को डीसी ने आश्वस्त किया कि विवाद के समाधान के लिए श्राइन बोर्ड ने टीम गठित की है, जो रविवार को जनता से सीधी बात करेगी। इस आश्वासन के बाद दुकानदारों ने दुकानें खोल दीं।  शनिवार को डीसी रवींद्र कुमार, एसएसपी ताहिर बट्ट और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने बाण गंगा से चरण पादुका तक दौरा कर स्थिति की जानकारी ली। चरणपादुका में प्रदर्शनकारियों के साथ बैठक की। 
विज्ञापन


इसमें जानकारी दी गई कि नए मार्ग पर उत्पन्न विवाद पर श्राइन बोर्ड से राज्यपाल तक संजीदा हैं। इस समस्या के समाधान के लिए सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारियों की एक टीम गठित की गई है। जल्द ही टीम से लोगों की बात करवाई जाएगी ताकि कोई बीच का रास्ता निकाला जा सके। आखिर में इस आश्वासन पर प्रशासन और प्रदर्शनकारियों की सहमति बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed