{"_id":"dbabed1e79a0997ee33c281fd723fdd9","slug":"shopping-on-dhanteras-occasion-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस के मौके पर लोगों ने जमकर की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस के मौके पर लोगों ने जमकर की खरीदारी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 21 Oct 2014 09:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को धनतेरस के शुभ अवसर पर बर्तनों और अन्य क्राकरी, गिफ्ट आइटम की खरीददारी के साथ दीपावली के त्यौहार का शुभारंभ हो गया। धनतेरस के मौके पर मंदिरों के शहर जम्मू के आस पास के सभी इलाकों में स्थित बाजारों और दुकानों में लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। इस मौके पर लोगों ने बर्तनों के अलावा अपने सगी संबंधी और दोस्तों को देने के लिए गिफ्ट आइटमों की अच्छी खासी खरीददारी की।
विज्ञापन
शहर के मोती बाजार, पक्का डंगा, पुरानी मंडी, कनक मंडी, लखदाता बाजार, गांधी नगर, गोल मार्केट, नई बस्ती, सतवारी और अन्य आस पास के बाजारों में अच्छी खासी रौनक रही। धनतेरस के मौके पर बर्तनों की खरीददारी का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था जो देर रात तक चला। बाजार और दुकानों में जुटने वाली भीड़ से बचने के लिए लोगों ने सुबह ही बाजारों की रुख कर अपने सामान की खरीदारी में व्यस्त रहे।
विज्ञापन
महिलाओं ने अपने घर के लिए बर्तन और अन्य सामान की खरीददारी कर दीपावली त्यौहार का शुभ कार्य किया। मोती बाजार में बर्तनों की खरीददारी करने के लिए आयी बनतालाब की मीनाक्षी शर्मा, पारूल शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपने घर के लिए बर्तन की खरीदारी की है साथ ही अपने रिश्तेदारों को तोहफे देने के लिए भी थोड़ा बहुत सामान खरीदा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हिंदु परंपरा के अनुसार मान्यता है कि धनतेरस के मौके पर खरीदे गये बर्तनों में भगवान के लिए सबसे पहले व्यंजन बनाकर भोग लगाना चाहिए इससे परिवार में सुख समृद्धि की कभी कमी नहीं रहती है।
मोती बाजार के बर्तन व्यापारी अमित सांगड़ा और अनिश ने बताया कि इस बार स्टील के बर्तनों की रेंज ढाई सौ रुपये से लेकर तीन सौ रुपये प्रति किलो के हिसाब से है। उन्होंने बताया कि स्टील के बर्तनों के अलावा लोग इंडक्शन बर्तन और अन्य क्राकरी का सामान भी लेना पसंद करते हैं।