फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Shopping Complex handed over to the Srinagar Municipal corporation

शॉपिंग कांप्लेक्स श्रीनगर नगर निगम को सौंपे गए

Wed, 08 Jun 2016 12:17 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Wed, 08 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Shopping Complex handed over to the Srinagar Municipal corporation
उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह - फोटो : File Photo
जेएंडके ईआरए के सीईओ विनोद शर्मा ने 100 करोड़ की लागत से जहांगीर चौक और रामबाग में बनाए गए शॉपिंग कांपलेक्स को श्रीनगर म्यूनिसिपल कारपोरेशन को सौंपा। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


ईआरए के सीईओ ने उप मुख्यमंत्री को बताया कि इन शॉपिंग कांपलेक्स में 305 दुकानें हैं, जो उन दुकानदारों को दी जानी हैं, जिनकी दुकानें जहांगीर चौक से रामबाग तक फ्लाईओवर के निर्माण के चलते हटाई गई हैं। उन्होंने कहा कि इसके बाद जो दुकानें बचेंगी, उसका मालिकाना हक़ एसएमसी का होगा। वह निर्धारित किराये पर उन्हें आगे दे सकेगी।
विज्ञापन


डा. निर्मल सिंह ने एसएमसी के कमिश्नर को निर्देश दिए कि जिनकी दुकानें गई हैं, उनके कल्याण का ध्यान रखते हुए किराया निर्धारित किया जाए, ताकि उन पर बोझ पड़े और न ही सरकार को घाटा हो। साथ ही उन्होंने एसएमसी को ऐसे काम करने को कहा, जिससे वह आत्मनिर्भर हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि किराये में ऐसा प्रावधान भी रखा जाए, ताकि समय के साथ किराये में भी बढ़ोतरी हो। लेकिन, जिस बात पर उन्होंने जोर दिया, वह था लोगों की जेब पर बोझ नहीं पड़ना चाहिए, क्योंकि वह पहले से बाढ़ की मार झेल चुके हैं। 


गौरतलब है कि जहांगीर चौक वाले शॉपिंग कांप्लेक्स में 152 दुकानें और 142000 स्क्वायर फ़ीट कामर्शियल/ऑफिस स्पेस है। इसमें बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर के अलावा तीन और फ्लोर हैं, जबकि रमबाग़ वाले शॉपिंग कांपलेक्स में 153 दुकानें और 104000 स्क्वायर फ़ीट कामर्शियल/ऑफिस स्पेस है। इसमें बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर के अलावा दो और फ्लोर हैं। इस अवसर पर कमिश्नर एसएमसी बशीर अहमद खान मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed