फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Shoppers burnt their own shops at jammu IG basant watch drama

दुकानदारों ने जलाई अपनी ही रेहड़ियां, आईजी साहब देखते रहे नाटक

Mon, 19 Mar 2018 12:42 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Mon, 19 Mar 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
Shoppers burnt their own shops at jammu IG basant watch drama
basant rath - फोटो : amar ujala
आईजी ट्रैफिक बसंत रथ की कार्रवाई के विरोध में कई रेहड़ी वालों ने अपनी ही रेहड़ियों में आग लगा दी। उनका आरोप है कि आईजी उनकी आजीविका पर लात मार रहे हैं। वह कई दिनों से विरोध कर रहे हैं, लेकिन कार्रवाई और तेज होती जा रही है।
विज्ञापन


इसी के विरोध में ज्यूल चौक पर रविवार शाम को रेहड़ी वालों ने प्रदर्शन किया। हालांकि, इसी बीच रेहड़ी फड़ी एसोसिएशन के अध्यक्ष का कहना है कि रेहड़ियां कैसे जलीं नहीं पता।
विज्ञापन

दरअसल, शाम छह बजे बसंत रथ अभिनव थियेटर में नाटक देखने जा रहे थे। इसी दौरान ज्यूल चौक पर उन्होंने रेहड़ी फड़ी वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी। उन्होंने रेहड़ी फड़ी वालों को हटाया और सामान सड़क पर फेंकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह खुद अभिनव थियेटर में नाटक देखने पहुंच गए। कार्यक्रम में वह मुख्य अतिथि थे। पीछे से दुकानदारों ने बसंत रथ मुर्दाबाद और भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए रेहड़ियों में आग लगा दी। दुकानदारों का गुस्सा इतना भड़का कि वह सड़क जाम करने की कोशिश करने लगे।

हालांकि, वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें डांट फटकार कर हटा दिया। रेहड़ियां तोड़ दीं और सब्जियों को सड़क पर बिखेर दिया। इस पर सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा हुए रेहड़ी फड़ी वालों ने बसंत रथ मुर्दाबाद, बसंत रथ हाय-हाय और भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।

हालांकि इस बीच बसंत रथ नाटक देखने अभिनव थियेटर चले गए। इसके बाद रेहड़ी फड़ी वालों ने ज्यूल चौक को जाम करने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। 

 

अतिक्रमण हटाने के बाद पुलिसकर्मियों की बल्ले-बल्ले
आईजी ट्रैफिक बसंत रथ जब भी अतिक्रमण हटवाते हैं, साथी पुलिसकर्मियों की तो पार्टी शुरू हो जाती है। जैसे ही फल की रेहड़ी बसंत रथ ने तोड़ते हैं अन्य पुलिस कर्मी फल का कैरेट दूर ले जाकर आपस में बांट लेते और जो बचता वह नजदीकी चौकी या थाने में पहुंचा दिया जाता है। अब इसे पार्टी कहें या आईजी साहब की दयादृष्टि अन्य पुलिस कर्मियों पर।

हां मैंने अतिक्रमण हटवाया, लेकिन वहां से जाने के बाद मेरे पीठ पीछे क्या हुआ, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। उस दौरान थाने के पुलिस कर्मी मौजूद थे। उन्होंने क्या कार्रवाई की ये उन्हें ही पता होगा।
-बसंत रथ, आईजी ट्रैफिक 


ट्वीट करना युवक को पड़ा महंगा 
जम्मू। सोशल मीडिया पर नवाबाद में आईजी ट्रैफिक बसंत रथ पर रेहड़ियां हटाने के बाद आग लगाने की हरकत को शर्मनाक बताया गया है उन्हें दिमागी तौर पर बीमार बताया गया है। टवीट् करने वाले युवक लोकेश धर के खिलाफ गांधीनगर थाने में शिकायत भेजकर मामला दर्ज करने के लिए कहा गया है।

लोकेश धर ने चार अन्य लोगों को अटैच करके ट्वीट किया कि आईजी बसंत रथ की हरकत शर्मनाक है और वह दिमागी तौर पर बीमार हैं। ट्वीटर में आग लगी रेहड़ियों के चार फोटो भी डाले गए हैं।

ट्वीटर को देखकर आईजी ने गांधीनगर थाने में आपत्तिजनक बिना किसी सबूत व जांच के टिप्पणी करने के आरोप लगाए हैं। युवक किश्तवाड़ का निवासी बताया जा रहा है। आईजी का सरकारी आवास गांधीनगर थाने में आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed