फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Shopian, Mission Yuva, 202 Loan, Case got Approval

Jammu News: मिशन युवा के तहत शोपियां में 202 मामलों को मिली मंजूरी

विज्ञापन
Shopian, Mission Yuva, 202 Loan, Case got Approval
शोपियां। मिशन युवा के तहत जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति की बैठक शनिवार को उपायुक्त शोपियां शिशिर गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
विज्ञापन

इस दौरान 202 मामलों को मंजूरी दी गई। बैठक का उद्देश्य मिशन युवा पहल के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा और स्वीकृति करना था। ये पहल युवाओं में उद्यमिता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है।
बैठक में सत्यापित 202 आवेदन विचारार्थ प्रस्तुत किए गए। पात्रता, व्यवसायिक व्यवहार्यता और आवेदक की सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि के आधार पर सभी आवेदनों को वित्तीय सहायता और मार्गदर्शन समर्थन के लिए मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बैठक में कहा कि आत्म-रोजगार युवाओं को सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है।
उपायुक्त शिशिर गुप्ता ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि समय पर धनराशि वितरण, मजबूत निगरानी और उचित मेंटरशिप सुनिश्चित की जाए ताकि लाभार्थियों के व्यवसाय स्थायी बन सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed