फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Shopian, Leopard Attack, Eight Yr Old Child Injured

Jammu News: शोपियां में तेंदुए के हमले में 8 साल का बच्चा घायल

विज्ञापन
Shopian, Leopard Attack, Eight Yr Old Child Injured
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के चेत्रगाम इलाके में सोमवार शाम एक आठ साल का बच्चा तेंदुए के हमले में घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित की पहचान चेत्रगाम के काशवा इलाके के रेहान सुहेल के रूप में हुई है।
वह शाम करीब 7 बजे साइकिल चला रहा था तभी जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया। सतर्क ग्रामीण उसकी मदद के लिए दौड़े और तेंदुए को भगाने में कामयाब रहे जिससे लड़के को और नुकसान नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


एक स्थानीय निवासी ने बताया कि उस पर अचानक हमला हुआ और वह एक भयावह क्षण था। हम तुरंत दौड़े, शोर मचाया और जानवर को भगाने के लिए पत्थर फेंके। शुक्र है कि लड़के को सुरक्षित निकाल लिया गया। रेहान को ज़ैनापोरा उप-ज़िला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया और फिर उसे विशेष उपचार के लिए अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) रेफर कर दिया। उनकी हालत स्थिर बताई गई है हालांकि उन्हें कई चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वन्यजीव अधिकारी ने कहा कि यह हमला शोपियां के कुछ हिस्सों में खासकर जंगलों और बागों के आस-पास के इलाकों में, तेंदुओं के दिखने की बढ़ती संख्या को दर्शाता है। उन्होंने कहा, ''''हम लोगों से सतर्क रहने का आग्रह करते हैं खासकर शाम के समय। माता-पिता को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि बच्चों को संवेदनशील इलाकों में अकेला न छोड़ा जाए।''''

स्थानीय लोगों ने कहा कि हाल के हफ्तों में उनके बागों और खेतों में कई बार तेंदुए देखे गए हैं जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल है। एक ग्रामीण ने कहा, ''''ये घटनाएं लगातार हो रही हैं। अधिकारियों को गश्त बढ़ानी चाहिए और जानवरों को पकड़ने या उन्हें दूसरी जगह ले जाने के उपाय करने चाहिए।''''
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed