फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Shopian encounter: Terrorists escaped under cover darkness

शोपियां मुठभेड़: अंधेरे की आड़ में भाग निकले आतंकी, इलाके की घेराबंदी कर तलाश शुरू 

Thu, 07 Apr 2022 08:43 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 07 Apr 2022 08:43 PM IST
सार

पुलिस, सेना और सीआरपीएफ  की संयुक्त टीम ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था। दूसरी तरफ सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा में एक आतंकी मददगार गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Shopian encounter: Terrorists escaped under cover darkness
सुरक्षाबल - फोटो : एएनआई

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के हरिपोरा इमाम साहिब इलाके में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को सफलता नहीं मिली है। आतंकी इस मुठभेड़ में अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ  की संयुक्त टीम ने बुधवार शाम को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

विज्ञापन

जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ शुरू हुई 

इस दौरान इलाके में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों की टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ शुरू हो गई, लेकिन अंधेरे की आड़ में आतंकी चकमा देकर भाग निकले। दहशतगर्दों की तलाश में अभियान जारी है। 

विज्ञापन

कुपवाड़ा में एक आतंकी मददगार गिरफ्तार

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी मददगार को हथियारों व आपत्तिजनक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है। उसकी  शिनाख्त खानचक के गुलाम मोहम्मद खान के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसके खिलाफ जांच बिठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था

एक अधिकारी ने बताया कि वीरवार को पुलिस, सेना और सीआरपीएफ  की संयुक्त टीम ने जिले के लोलाब इलाके के गुडमाचेर गांव से एक आतंकी मददगार (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि वह एक पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था।

जिसने उसे आतंकवाद में शामिल होने के लिए प्रेरित किया था। गिरफ्तार व्यक्ति से हथियार व कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस आरोपी से इस नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। ब्यूरो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed