{"_id":"6a4ab0a28c3208e42b06a1fa","slug":"shopian-encounter-search-operation-underway-following-encounter-in-shopian-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shopian encounter: शोपियां में मुठभेड़ के बाद तलाशी जारी, दोनों आतंकी घिरे, आतंकियों के भागने के रास्ते बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shopian encounter: शोपियां में मुठभेड़ के बाद तलाशी जारी, दोनों आतंकी घिरे, आतंकियों के भागने के रास्ते बंद
Mon, 06 Jul 2026 01:00 AM IST
Digvijay Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शोपियां
संवाद न्यूज एजेंसी, शोपियां
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:00 AM IST
सार
शोपियां में शनिवार शाम को मुठभेड़ के बाद से सुरक्षाबलों के जवान दो आतंकियों को घेरे हैं। इन्हें जिंदा पकड़ने या मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों ने व्यापक घेराबंदी और तलाशी अभियान (कासो) चला रखा है।
विज्ञापन
शोपियां में मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शोपियां में शनिवार शाम को मुठभेड़ के बाद से सुरक्षाबलों के जवान दो आतंकियों को घेरे हैं। इन्हें जिंदा पकड़ने या मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों ने व्यापक घेराबंदी और तलाशी अभियान (कासो) चला रखा है।
विज्ञापन
सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसओजी के जवानों ने आतंकियों के भागने के सभी रास्ते बंद कर रखे हैं। आतंकियों ने शनिवार रात को एक ठिकाने से फायरिंग की थी। इसके बाद भी रुक-रुककर फायरिंग की आवाज सुनी गई। सुरक्षाबलों ने फ्लड लाइट लगाकर आतंकियों को घेर रखा है। रविवार को दिनभर सर्च ऑपरेशन चलाया गया जो देर रात तक जारी रहा। पूरे इलाके को चारों तरफ से सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
सेना ने स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। रास्तों पर कड़ा पहरा है। इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा टुकड़ियों को तैनात किया गया है।अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान जारी है और सुरक्षाबल बेहद सतर्कता के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन