{"_id":"5eec37328ebc3e43024fd68a","slug":"shopian-encounter-2nd-militant-killed-in-shopian-gunfight-operation-on-in-shopian-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः 32 घंटे में आठ आतंकियों का सफाया, शोपियां में पांच और अवंतीपोरा में तीन ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः 32 घंटे में आठ आतंकियों का सफाया, शोपियां में पांच और अवंतीपोरा में तीन ढेर
Fri, 19 Jun 2020 09:25 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 19 Jun 2020 09:25 AM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में 32 घंटे में सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग ऑपरेशन में आठ आतंकियों का सफाया किया है। शोपियां के मुनांद इलाके में पांच और अवंतीपोरा में तीन आतंकियों का सफाया हुआ है। बता दें कि शोपियां के मुनांद इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच बुधवार रात करीब 12 बजे मुठभेड़ शुरू हुई। मुठभेड़ शुरू होने के कुछ ही घंटों में एक आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली।
विज्ञापन
इसके बाद अंधेरा होने के कारण ऑपरेशन को रोका गया। शुक्रवार सुबह फिर से मुठभेड़ शुरू हुई। इस दौरान चार आतंकियों को मार गिराया गया। उधर, अवंतीपोरा में भी सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः चीन के मंसूबों का इन तस्वीरों से हुआ खुलासा, निपटने के लिए भारत भी तैयार
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह चार और आतंकवादी मारे गए हैं। इसी के साथ शोपियां मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों का आंकड़ा पांच तक पहुंच गया है। इससे पहले गुरुवार को इसी मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया था।
बता दें कि सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सेना की 44-आरआर, एसओजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने मोर्चा संभाला।
यह भी पढ़ेंः अब चकनाचूर होगी चीन की चालबाजीः थलसेना के बाद वायुसेना ने कसी कमर, ये विमान करेंगे प्रचंड प्रहार
गुरुवार को कई घंटे तक चली इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। वहीं अंधेरा होने के कारण रात में ऑपरेशन को रोका गया था। आतंकी भागने में कामयाब न हो सके इसके लिए इलाके की घेराबंदी की गई थी।
इसके बाद शुक्रवार सुबह एक बार फिर से शुरू हुई मुठभेड़ में चार और आतंकी मारे गए। इसी के साथ शोपियां और अवंतीपोरा में मारे गए आतंकियों की संख्या आठ हो गई है। मारे गए आतंकियों की शिनाख्त की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Exclusive: लद्दाख के 21 गांवों में हाई अलर्ट और ब्लैकआउट, इन लोगों ने खोला चीन की चालबाजी का चिट्ठा